फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Residents living along Drain No. 1 approached the Joint Commissioner, demanding a land survey first.

Panipat News: ड्रेन नंबर-1 के किनारे बसे लोग पहुंचे संयुक्त आयुक्त के पास, बोले पहले पैमाइश कराएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 06:03 AM IST
विज्ञापन
Residents living along Drain No. 1 approached the Joint Commissioner, demanding a land survey first.
ड्रेन किनारे किए गए अवैध निर्माण। संवाद
पानीपत। ड्रेन नंबर-1 के किनारे बसे प्रभावित लोग नगर निगम की कार्रवाई की तलवार लटकने के बाद लामबंद हो गए हैं। नगर कब्जा हटाने का नोटिस मिलने से प्रभावित लोग शुक्रवार को संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी से मिले।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि निगम ने 136 लोगों को धरातल पर काम किए बिना कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया और उनके निर्माण तोड़ने की बात कही। उनके पास मकानों व प्रतिष्ठानों की जमीन की रजिस्ट्री हैं। निगम को कार्रवाई करने से पहले धरातल पर जाकर पैमाइश करनी चाहिए। निगम अधिकारी स्थानीय लोगों की पूरा पक्ष सुनकर आगामी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी दिनेश गोयल, रजनीश, अरुण कुमार और दीपक ने बताया कि नगर निगम ने ड्रेन और आसपास की पैमाइश ठीक से नहीं की है। सिंचाई विभाग के रिकॉर्ड की तुलना में नगर निगम उनके मकानों और दुकानों पर तीन गुना से भी अधिक अवैध कब्जा दिखा रहा है। यह सरासर गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम को दोबारा पैमाइश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वे वर्षों से यहां रह रहे हैं और उनके पास इन जमीनों की बाकायदा रजिस्ट्री है। इसके बाद बिना किसी ठोस पैमाइश और निशानदेही के मौखिक तौर पर गलत पैमाइश कर उन्हें नोटिस थमा दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed