फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Religious Gurus will visit and enter Jain Sthanak Ansal

Panipat News: जैन स्थानक अंसल में होगा धर्म गुरुओं का विहार और प्रवेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 03:37 AM IST
विज्ञापन
Religious Gurus will visit and enter Jain Sthanak Ansal
पानीपत। आगम ज्ञाता योगिराज युवा प्रेरक गुरुदेव अरुणचंद्र महाराज, अभिषेक मुनि महाराज, अभिनंदन मुनि महाराज, अमृत मुनि महाराज बुधवार सुबह अंसल जैन स्थानक से विहार करके गांव राजाखेड़ी में पहुंच गए। वीरवार को प्रवचन गांव राजाखेड़ी जैन स्थानक में होगा। इसके बाद 27 जून का प्रवचन सेक्टर-12 में लाला जुगमंदर राजाखेड़ी वालों के निवास स्थान पर होगा। 28 जून सें पांच जुलाई तक का प्रवचन गांधी मंडी जैन स्थानक में होगा। छह जुलाई को वर्ष 2025 के शुभ चातुर्मास के लिए मंगल प्रवेश होगा। सुबह 7.30 बजे गांधी मंडी जैन स्थानक से वाया जीटी रोड चल कर अग्रवाल मंडी जैन स्थानक में होगा। चातुर्मास अग्रवाल मंडी जैन स्थानक एवं पानीपत अंसल जैन स्थानक में है।
विज्ञापन


उक्त जानकारी देते हुए सुभाष जैन ने बताया कि रोहित मुनि महाराज, श्रेयांश मुनि महाराज, रजत मुनि महाराज सुबह तीन बजे सूर्योदय के साथ ही पुंडरी गांव से विहार करके अंसल स्थित जैन स्थानक में पधारने के भाव रखते हैं। इसी के साथ प्रवचन की पावन श्रृंखला शुरू हो जाएगी। प्रवचन सुबह 8:15 बजे से होगा। जैन समाज ने सभी भक्जों व श्रद्धालुओं से दोनों स्थानों पर गुरुओं के प्रवचन में अधिक से अधिक संख्या में दर्शन एवं प्रवचनों का लाभ लेने का आह्वान किया। इनका चातुर्मास गांव राजाखेड़ी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed