फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Registry work stalled, crores of rupees worth of revenue affected

Panipat News: रजिस्ट्री से जुड़े काम अटके करोड़ों का राजस्व प्रभावित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Registry work stalled, crores of rupees worth of revenue affected
पानीपत। नायब तहसीलदार, तहसीलदार और जिला राजस्व अधिकारियों ने सोमवार को पेन डाउन हड़ताल रखी। एसडीएम को रजिस्ट्री करने के निर्देश दिए गए थे। एसडीएम पानीपत मनदीप कुमार सोमवार को प्रशिक्षण पर रहे, ऐसे में कोई रजिस्ट्री नहीं हो सकी। राजस्व अधिकारी पिछले सप्ताह वीरवार को शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

जिले की पांचों तहसील में 480 से 540 रजिस्ट्री से संबंधित काम नहीं हो पाए। पांचों तहसील में 18 से 20 करोड़ रुपये का राजस्व तीन दिन में प्रभावित हुआ है। लोग पिछले सप्ताह की तरह सोमवार को भी बिना काम के लौटे। पानीपत तहसील में 19 टोल रद्द किए गए। पिछले सप्ताह सोमवार को पटवारी और कानूनगो अपनी मांगों के लिए हड़ताल पर चले गए थे।
विज्ञापन

वे वीरवार को काम पर लौट आए थे। इसी दिन नायब तहसीलदार, तहसीलदार और जिला राजस्व अधिकारी अपनी मांगों के लिए हड़ताल पर चले गए थे। राजस्व अधिकारियों ने एक दिन की पेन डाउन हड़ताल रखने का फैसला लिया था। अधिकारियों ने पहले शुक्रवार और फिर सोमवार को भी पेन डाउन हड़ताल जारी रखी। इस तरह पिछले सोमवार से अब आठवें दिन तहसील का कार्य प्रभावित रहा। राजस्व अधिकारियों के हड़ताल पर जाने से रजिस्ट्री से संबंधित कार्य बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed