{"_id":"6ad8acf020cfb8efd90d8aef","slug":"received-blessings-from-devotees-from-panipat-at-the-international-centre-during-the-navratri-festival-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166363-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: नवरात्र महोत्सव पर इंटरनेशनल सेंटर में पानीपत के श्रद्धालुओं से लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: नवरात्र महोत्सव पर इंटरनेशनल सेंटर में पानीपत के श्रद्धालुओं से लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम उपस्थित श्रद्धालु। स्रोत : आर्ट ऑफ लीविंग
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा बेंगलुरु स्थित इंटरनेशनल सेंटर में दस दिवसीय नवरात्र महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा के साथ आयोजन किया। गुरु श्रीश्री रवि शंकर महाराज ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। इसमें पानीपत समेत देश और विदेश से श्रद्धालु पहुंचे।
आर्ट ऑफ लिविंग की स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर कुसुम धीमान ने बताया कि इस बार महोत्सव का प्रमुख आकर्षण शतचंडी होम रहा। नौ दिनों तक चले इस अनुष्ठान के दौरान आश्रम में करीब सात लाख श्रद्धालुओं के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि इस वर्ष महोत्सव में मूल सोमनाथ शिवलिंग के 176 पवित्र अवशेषों के दर्शन का दुर्लभ अवसर भी मिला। इसको लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
कुसुम धीमान ने कहा कि महोत्सव में 67 से अधिक देशों के साधकों ने पूजा, ध्यान, मौन साधना और सेवा कार्यों में भाग लिया। इस आयोजन में पानीपत समेत प्रदेश से करीब 15 लोगों ने हिस्सा लिया। पानीपत से स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर कुसुम धीमान और जोगिंद्र वर्मा प्रमुख रूप से शामिल हुए।
विज्ञापन
7