फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Ravana's head was burnt somewhere else while lying on the road

रावण का सिर कहीं, धड़ कहीं था, सड़क पर लेटाकर किया दहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
Ravana's head was burnt somewhere else while lying on the road
शहर में रावण दहन के दौरान शुक्रवार को अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं देने और आयोजन समिति की ओर से झांकियां निकालने के कारण निर्धारित समय पर दहन नहीं हो सका। ऐसे में रावण का धड़ चुलकाना रोड पर पड़ा रहा जबकि सिर एवं हाथ रेलवे रोड पर रखे रहे। झांकियां निकालने की वजह से जाम लग गया और फिर रात पौने आठ बजे लोगों के घर जाने के बाद रावण का पुतला लेटाकर दहन करना पड़ा।
विज्ञापन

हर बार नई अनाज मंडी में रावण दहन के मेले का आयोजन होता था, लेकिन धान का सीजन होने के कारण प्रशासन द्वारा स्वीकृति नहीं दी गई, जिसके बाद आयोजन समिति ने रेलवे पार्क पर रावण दहन के लिए मुनादी भी करा दी थी, लेकिन जीआरपी ने कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए मना कर दिया। इसके बाद चुलकाना मोड़ के पास रावण दहन की बात कही, लेकिन कुछ दुकानदारों ने विरोध कर दिया। पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा का हवाला देते हुए अनुमति देने से मना कर दिया। नतीजा रावण का धड़ चुलकाना रोड और सिर रेलवे रोड पर पड़ा रहा। देर शाम तक आयोजन समिति प्रशासन से रेलवे रोड पर पुतला जलाने की अनुमति मांगते रही, लेकिन नहीं मिली। फिर रात पौने आठ बजे पुलिस प्रशासन ने अपनी देख रेख में पुतले को सड़क पर लेटाकर दहन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed