फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   rapist arrested

वेश बदल कर रहा था स्क्रैप कारोबारी, पकड़ा गया तो बनाया सीने में दर्द का बहाना

Sun, 07 Jul 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
rapist arrested
पानीपत। सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद आरोपी को लेकर जाती पुलिस। - फोटो : panipat
पानीपत। आखिरकार एमआर को शादी का झांसा देकर उसके साथ 10 साल तक दुष्कर्म करने के आरोपी प्रसिद्ध स्क्रैप कारोबारी विकास गर्ग को पुलिस ने 24 दिन बाद गिरफ्तार कर ही लिया। आरोपी को सीआईए-टू ने शनिवार दोपहर को जीटी रोड बीबीएमबी मोड़ से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार करने के बाद आरोपी को मेडिकल जांच के लिए सामान्य अस्पताल ले जाया गया। जहां उसका मेडिकल करवाया गया। रविवार को आरोपी को पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

न मोबाइल फोन, न ही कोई वाहन, मुंह ढका और सिर पर थी टॉपी : सीआईए-टू ने जांच के दौरान मिले एक प्रमुख बिंदु पर काम करते हुए शनिवार को सिवाह जीटी रोड स्थित बीबीएम रोड पर आरोपी को गिरफ्तार करने लिए नजर जमाए हुई थी। इसी दौरान पुलिस की नजर एक युवक पर पड़ी, जिसने अपना मुंह एक कपड़े से ढका हुआ था व सिर पर काले रंग की टोपी पहनी हुई थी। हू-ब-हू विकास गर्ग जैसा लगने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। जिसके बाद उसकी टोपी व मुंह से कपड़ा हटाया गया, तो वो और कोई नहीं, बल्कि दुष्कर्म आरोपी उद्यमी विकास गर्ग ही था। आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए इस तरह का वेश बनाया हुआ था। पकड़ा न जाए, इसलिए आरोपी अपने साथ मोबाइल फोन भी नहीं रखता था। इसके अलावा पिछले काफी दिनों से वो किसी वाहन का भी प्रयोग नहीं कर रहा था।
विज्ञापन

गिरफ्तार होते ही आरोपी ने छाती में दर्द का किया ड्रामा : आरोपी के गिरफ्तार हो जाने के बाद पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की। इस दौरान उसने बताया कि वो गुजरात से एक ट्रक में सवार होकर शनिवार को ही पानीपत पहुंचा था। सिवाह कट पर उतरने के बाद वो किसी दूसरे साधन का इंतजार कर रहा था। यहां से वो दूसरी जगह जाने की तैयारी में था। पुलिस ने जब उससे और पूछताछ करनी शुरू की, तो वो अपना सीना पकड़ कर जमीन पर बैठ गया और दर्द का बहाना करने लगा। इसके बाद पुलिस ने उसकी इन हरकतों को इग्नोर किया, तो वो खुद ही उठ गया और बोला कि आई एम ओके। इसके बाद पुलिस ने उसकी प्रारंभिक पूछताछ कागजों में लिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली-पानीपत में है स्क्रैप का कारोबार : आरोपी विकास गर्ग पानीपत के अलावा दिल्ली में भी प्रसिद्ध था। उसका दिल्ली-पानीपत में बड़े पैमाने पर स्क्रैप का काम था। पानीपत में कृष्णा कॉम्प्लेक्स नाम से एक बड़ी बिल्डिंग भी है। जिसमें अनेक कार्यालय बना कर किराये पर दिए हुए हैं। इन्हीं में एक ऑफिस उसने अपना भी बनाया हुआ था। जहां उसने पीड़िता को कई माह तक कैद करके भी रखा। पानीपत शहर में आरोपी की कई बिल्डिंग हैं, जिन्हें उसने किराये पर दिया हुआ है। इनसे भी वो काफी मोटी कमाई कर रहा था। मॉडल टाउन का रहने वाला उद्योगपति विकास गर्ग 4 बच्चों का पिता है। उसकी दो बड़ी बेटियां शादीशुदा है व एक लड़का-लड़की जुड़वां और छोटे हैं।
न्याय के लिए दिन-रात पीड़िता का दिया साथ, झेला खूब दबाव : नारी तू नारायणी उत्थान समिति की अध्यक्ष सविता आर्या ने पीड़िता को न्याय दिलवाने के लिए दिन-रात साथ दिया। पीड़िता न्याय के लिए एसपी, आईजी, डीजीपी तक गई। इतना ही नहीं सीएम, महिला आयोग सहित मानव अधिकारी को भी चिट्ठी लिख न्याय की मांग की। आरोपी पर केस दर्ज करवाने से लेकर उसे गिरफ्तार करवाने तक सविता ने पीड़िता का साथ दिया। सविता ने बताया कि इस बीच समझौता का दबाव लेकर पीड़िता व उसके पास शहर के रसूखदार लोग पहुंचे। जिस दबाव के चलते पीड़िता को अपना घर तक छोड़ना पड़ा। आरोपी विकास गर्ग की गिरफ्तारी के बाद सविता बोली, ये सत्य की जीत है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पीड़िता पर लग रहे रुपये लेकर समझौता करने के आरोप भी खुद ही झूठे साबित हो गए।
ये था मामला : बता दें कि 11 जून को पुलिस ने मॉडल टाउन के विकास गर्ग की पत्नी की शिकायत पर सूर्यास्त के बाद युवती को ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। देर शाम कोर्ट में पेश किया तो जज ने पुलिस अधिकारियों को बिना अनुमति गिरफ्तारी करने पर फटकार लगाई। युवती ने खुद को बचाने के लिए पलटवार करते हुए फोटो और वीडियो कोर्ट में बतौर साक्ष्य पेश किए। जिसके आधार पर कोर्ट ने युवती को छोड़ने और आरोपी उद्योगपति के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए थे। युवती की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई करते आरोपी विकास गर्ग के खिलाफ महिला थाना में धारा 376(2)एन, 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एसपी ने मामले की गहनता से जांच करने व आरोपी को गिरफ्तार करने की जिम्मेदारी सीआईए-टू को सौंपी।

आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रविवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेंगे। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से उसके मोबाइल फोन बरामद करने के साथ-साथ उसकी उन जगहों की निशानदेही की जाएगी, जहां भी उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।
- सतीश वत्स, डीएसपी मुख्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed