फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Raped a teenager, left her at the colony square and fled.

Panipat News: किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, कॉलोनी के चौक पर छोड़कर भागा

Sun, 31 May 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 31 May 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Raped a teenager, left her at the colony square and fled.
पानीपत। थाना मॉडल टाउन क्षेत्र की एक कॉलोनी की 10 वीं कक्षा की किशोरी के साथ कॉलोनी के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी युवक किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गया था। कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अगले दिन उसे कॉलोनी के चौक पर छोड़कर भाग गया। किशोरी की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी के एक व्यक्ति ने शिकायत दी हैक्। उनका कहना है कि उनकी 14 साल की बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ाई करती है। कुछ दिन पहले कॉलोनी का ही एक युवक उनकी बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने उसके कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर सुनसान स्थान पर लेजाकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसके क्षेत्र के रामलाल चौक पर छोड़कर भाग गया। किसी तरह से किशोरी ने अपने घर पर पहुंचकर परिजनों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन

परिजन तुरंत ही किशोरी को लेकर थाने पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। किशोरी का मेडिकल कराकर उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक नितिन को गिरफ्तार कर लिया। मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमिंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को अदालत के सामने पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed