{"_id":"670db12ccd199756b00983a7","slug":"rape-victim-five-months-pregnant-girl-got-abortion-condition-critical-panipat-news-c-244-1-pnp1003-125837-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दुष्कर्म पीड़िता पांच माह की गर्भवती बच्ची का कराया गर्भपात, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दुष्कर्म पीड़िता पांच माह की गर्भवती बच्ची का कराया गर्भपात, हालत गंभीर
विज्ञापन
पानीपत। मॉडल टाउन क्षेत्र की 11 साल की दुष्कर्म पीड़िता बच्ची का दो डॉक्टरों की टीम ने जिला नागरिक अस्पताल में गर्भपात करा दिया है। बच्ची अस्पताल के प्रसूति वार्ड में दाखिल है। बच्ची की तबीयत खराब है। उसके देखरेख के लिए एक डॉक्टर व दो नर्सिंग ऑफिसर की ड्यूटी लगाई गई है। बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन एडवोकेट पदमा रानी ने अस्पताल में बच्ची का हाल जाना और उससे बातचीत की। वहीं दूसरी ओर बच्ची से एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोपी मौसा फिलहाल फरार है। उसके ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। जब बुधवार को बच्ची को उसकी मां जिला नागरिक अस्पताल में जांच के लिए लेकर आई थी। इसी वक्त आरोपी फरार हो गया था। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है।
मॉडल टाउन क्षेत्र में एक फैक्ट्री में 11 साल की तीसरी कक्षा की छात्रा का परिवार रहता है। उसकी मां कोठियों में झाडू पोछा करती है। उसका पिता एक फैक्ट्री में काम करता है। छात्रा का मौसा भी उसी फैक्ट्री में काम करता है। छात्रा ने सीडब्ल्यूसी को बताया कि छात्रा दोपहर को 12 बजे वाली शिफ्ट में स्कूल जाती थी। घर पर इस वक्त कोई नहीं होता था। आरोपी पिछले एक साल से छात्रा के साथ दुष्कर्म कर रहा था। किसी को इस बारे में बताने पर छात्रा को जान से मारने की धमकी देता था। इसलिए वह डरी सहमी रहती थी। अब छात्रा का पेट बढ़ने लगा तो उसकी मां व मौसी ने उसका जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया था। जिसमें वह पांच माह की गर्भवती मिली थी।
वर्जन-
बाल कल्याण समिति की चेयरपर्सन एडवोकेट पदमा रानी ने बताया कि बच्ची का गर्भपात कर दिया है। उसकी हालत ठीक नहीं है। बच्ची की देखरेख में डॉक्टर व नर्सिंग ऑफिसर उपलब्ध है। वह पांच माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन
वर्जन
थाना मॉडल टाउन पुलिस प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी की धरपकड़ में लगी है। उसके कई ठिकानों पर दबिश दी है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।