फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   rap

घर में घुसकर मंदबुद्धि लड़की के साथ दुष्कर्म

Thu, 05 Nov 2015 11:52 PM IST
Updated Thu, 05 Nov 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
जगाधरी के गुलाब नगर में मंदबुद्धि युवती के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवक गुलाब नगर का ही रहने वाला है। पीड़िता की मां ने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

    गुलाब नगर निवासी महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 21-22 वर्षीय बेटी मंदबुद्धि है। बुधवार दोपहर को वह सब्जी लेने के लिए बाजार गई हुई थी। इस दौरान घर पर उसकी बेटी ही अकेली थी। वह वापस लौटी तो उसकी बेटी रो रही थी। जब उसने बेटी से रोने का कारण पूछा तो उसने बताया की उनकी कॉलोनी का ही कृष्ण लाल दोपहर 12 बजे उनके घर में घुस आया था। पहले वह उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। जब उसने विरोध किया तो कृष्ण लाल ने उसे पकड़ लिया और अपने साथ जबरन कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। बेटी की बात सुनने के बाद वह आरोपी के घर गई, लेकिन वह घर से फरार था। उसने इसकी शिकायत तुरंत महिला थाना पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ घर में घुसकर दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एसआई शीलावंती का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed