{"_id":"6813d3f88e56c59dd007414b","slug":"ransom-demanded-from-cement-trader-over-phone-panipat-news-c-244-1-pnp1012-136290-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सीमेंट व्यापारी से फोन पर मांगी रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सीमेंट व्यापारी से फोन पर मांगी रंगदारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। सीमेंट व्यापारी को वाट्सएप कॉल कर ढाई लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। पैसे न देने अंजाम देख लेने की धमकी दी। व्यापारी की शिकायत पर सेक्टर-29 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
कृष्णपुरा के हर्ष ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी मुखीजा कॉलोनी में सीमेंट की दुकान है। वहीं पर उनका अकाउंट का ऑफिस भी है। 28 अप्रैल को उसके पास एक वाट्सएप से कॉल आई। कॉल करने वाले ने ढाई लाख रुपये की मांग की गई। इसके बाद उसके पास लगातार कॉल आती रही।
कॉल करने वाले ने धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर तू अपना अंजाम देख लेना। यही नहीं आरोपी ने उसे रिफाइनरी रोड पर भी बुलाया। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। थाना सेक्टर-29 प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। नंबर की जांच की जा रही है।