{"_id":"cb1777f7f4ead1ade470c28380a42c6b","slug":"questioned-for-murder-of-wife-and-mother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के आरोप में पत्नी और सास से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या के आरोप में पत्नी और सास से पूछताछ
अमर उजाला, पानीपत
Updated Tue, 25 Mar 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत/इसराना। गांव परढ़ाना निवासी एक युवक की हत्या के मामले में शक जताने पर उसकी पत्नी और सास को हिरासत में लेकर राजकीय रेलवे पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है।
अभी इस बारे में जीआरपी खुलकर बताने को तैयार नहीं है। युवक की हत्या में कई ओर भी आरोपी शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।
गौरतलब है कि 11 मार्च को विकास नगर और रेलवे लाइन के बीच एक अज्ञात युवक का शव मिला था। जीआरपी ने 12 मार्च को मामला दर्ज कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में मृतक की शिनाख्त बिजेंद्र (30) पुत्र सूरत सिंह वासी परढ़ाना के रूप में हुई।
मृतक के पिता सूरत सिंह ने बताया कि बिजेंद्र दस मार्च से घर से गायब था। बीस मार्च तक जब बिजेंद्र का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों व रिश्तेदारों ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी मंजू पर दबाव बनाना शुरू किया।
विज्ञापन
उन्हें शक है कि पत्नी ने ही अपने दो दोस्तों के साथ मिल कर पानीपत के एक मकान में बिजेंद्र की हत्या कर दी। इसी सिलसिले में रेलवे पुलिस ने मृतक की पत्नी व सास को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मृतक के दो लड़के और एक लड़की है। जीआरपी थाना इंचार्ज रणधीर सिंह ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही इसे सुलझा लिया जाएगा।