फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Purchased the entire crop on the last day of the crop purchase, the problems of the farmers were overcome.

फसल खरीद के अंतिम सारी फसल खरीदी, किसानों को परेशानी हुई दूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
Purchased the entire crop on the last day of the crop purchase, the problems of the farmers were overcome.
पिछले महीने के आखिरी सप्ताह में फसल खरीद पर रोक लगाने के बाद शनिवार को खरीद के अंतिम दिन खरीद एजेंसियों की ओर से सारी फसल खरीद ली गई। फसल की खरीद नहीं होने से किसानों और आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। गेट पास बन जाने के बावजूद किसानों की फसल मंडी में पड़ी थी। पिछले महीने फसल की खरीद बंद होने के बाद सरकार के कहने पर आढ़तियों ने फसल को अपने पास स्टॉक कर लिया था, ताकि जब सरकार खरीद करे तो वे बेच दें। ऐसा नहीं करने पर जब सरकार खरीद शुरू करती तो किसानों को फिर से गेहूं मंडी लाना पड़ता और आढ़तियों को फिर से प्रक्रिया शुरू करनी पड़ती। आढ़तियों की मजबूरी को देखते हुए सरकार ने शनिवार को बिना गेट पास कटवाए ही सारा गेहूं खरीद लिया।
विज्ञापन

फसल बिकने के पैसे अभी भी आने बाकी
पानीपत मंडी में फसल खरीद होने के बाद भी जिले के किसानों की फसल की पेमेंट सरकार ने नहीं दी है। जिससे किसानों को परेशानी हो रही है। छह अप्रैल तक फसल खरीद का भुगतान तो सरकार ने किसानों को कर दिया, लेकिन उसके बाद से बीते करीब 15 दिन से कोई भुगतान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

किसानों की ओर से रखवाई गई सारी फसल खरीदी : मलिक
किसानों की ओर से आढ़तियों के पास रखवाई गई सारी फसल सरकार ने खरीद ली है। आढ़तियों ने किसानों की फसल अपने पास स्टोर कर ली थी। अब किसानों को भुगतान होने का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-धर्मबीर मलिक, आढ़ती प्रधान
सरकार की आखिरी खरीद से संतुष्ट : दिनेश
सरकार की ओर से आखिरी दिन की गई खरीद से संतुष्ट हैं। किसानों की फसल आढ़तियों पास रखी हुई थी, किसानों के साथ ही उन्हें खुद भी चिंता हो रही थी। अब किसानों का भुगतान होना बाकी है।
-दिनेश कुमार, आढ़ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed