फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Psycho Killer Poonam: हत्या कर कपड़े बदलने की हर बार नई कहानी...मासिक धर्म तो कभी भीगने की कही बात, खुले राज

Sat, 06 Dec 2025 06:23 AM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 06 Dec 2025 06:23 AM IST
सार

यह घटना पूरे इलाके को झकझोर देने वाली है। चार मासूम बच्चों की मौत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि पूनम ने यह जघन्य अपराध क्यों किया और क्या इसके पीछे कोई और कारण या साजिश थी।

विज्ञापन
Psycho Killer Poonam Told new story every time she changed her clothes after committing murder
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा के पानीपत में चार बच्चों की हत्या मामले में खुलासा है कि आरोपी पूनम ने नौल्था गांव में अपनी भतीजी विधि की पानी के टब में डूबो कर हत्या कर दी। उसने ऊपर कमरे में वारदात को अंजाम दिया तो उसके कपड़े काफी भीग गए थे। उसने एक बच्ची को कपड़े बदलने का कारण मासिक धर्म बताया। जबकि एक अन्य महिला ने पूछा तो उसे कपड़े भीग जाने की बात कही। पुलिस ने महिलाओं से पूछताछ की तो बच्ची और महिला ने पूनम के कपड़े बदलने की बात कही। पूनम से पूछताछ की तो वह काफी देर तक पुलिस के सवालों का जवाब देती रही। पुलिस को इस दौरान पूनम के चेहरे पर कई मासूमियत भी नजर आई। इन सबके बीच उनसे सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने हत्या कबूल ली। 

Psycho Killer Poonam Told new story every time she changed her clothes after committing murder
पानीपत मर्डर केस - फोटो : अमर उजाला

पकड़ी नहीं गई तो पानी में डुबो कर मारना सबसे आसान तरीका लगा
साइको किलर पूनम अपनी भांजी और बेटे की पानी के हौद में डुबो कर हत्या करने के बाद पकड़ में नहीं आई तो उसको सुंदर बच्चियों की हत्या करने का यह तरीका सबसे आसान लगा। उसने एक के बाद दो और वारदातों को अंजाम दिया। वह बच्चियों की हत्या करने के बाद अपने कपड़े तुरंत बदल लेती थी। उसने नौल्था गांव में अपनी भतीजी विधि की शादी समारोह में हत्या इसी तरीके से पानी के टब में डुबोकर दी।

Psycho Killer Poonam Told new story every time she changed her clothes after committing murder
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला

वह यहां भी अपने कपड़े तुरंत बदलकर दूसरी महिलाओं में शामिल हो गई थी। पूनम ने यहां एक बच्ची और एक महिला को कपड़े बदलने के अलग-अलग कारण बताए। पुलिस ने महिलाओं व शादी समारोह शामिल बच्चों से पूछताछ की तो शक की सुई पूनम की तरफ घूमती चली गई। पूनम ने पुलिस पूछताछ में भी दो बार अलग-अलग कहानी बताई। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूनम ने सारी सच्चाई उगल दी।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Psycho Killer Poonam Told new story every time she changed her clothes after committing murder
साइको किलर पूनम - फोटो : अमर उजाला

पति ने पूनम के खिलाफ दर्ज कराया केस 
लेडी साइको किलर पूनम के खिलाफ उसके पति नवीन ने अपने बेटे शुभम और भांजी इशिका की हत्या का केस दर्ज करवाया है। नवीन ने दोनों के शव खुर्दबुर्द करने की शिकायत भी दी है। केस दर्ज होने के बाद शुक्रवार को पुलिस व फॉरेंसिक की टीम ने भावड़ गांव पहुंचकर मामले की पड़ताल की। जिस टैंक में शुभम और इशिका के शव मिले थे, टीम ने उसकी अलग-अलग एंगल से जांच की। 

विज्ञापन
Psycho Killer Poonam Told new story every time she changed her clothes after committing murder
मृतक बच्ची जिया की ताई, मां और ताऊ का बेटा - फोटो : अमर उजाला

परिवार ने बताया कि शुभम का शव टैंक के अंदर मिला था जबकि इशिका का शव तैर रहा था। इशिका के शव को नानी और शुभम के शव को चाचा ने बाहर निकाला था। पति नवीन ने आरोप लगाया कि पुलिस पूछताछ में पूनम ने कबूल किया है कि उसने 12 जनवरी, 2023 को पहले भांजी इशिका की पानी में डुबोकर हत्या की। पकड़े जाने के डर से एक घंटे बाद बेटे शुभम को भी पानी में डुबोकर मार दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed