फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Protest, water, Villagers

बीडीपीओ कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Tue, 27 May 2014 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Tue, 27 May 2014 12:05 AM IST
विज्ञापन
Protest, water, Villagers
इसराना ग्राम पंचायत से लेकर जिला उपायुक्त तक गुहार लगाने के बाद भी गांव अहर में गंदे पानी की निकासी का समाधान न होने से ग्रामीणों ने खंड कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बाद में बीडीपीओ को शिकायत सौंपकर समाधान कराने की मांग की। ग्रामीणों ने गांव के सरपंच पर अनदेखी का आरोप लगाया है। बीडीपीओ द्वारा गंदे पानी की निकासी का समाधान कराने का आश्वासन मिलने पर ग्रामीण वापस लौटे।
विज्ञापन


बीडीपीओ कार्यालय में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण शमशेर सिंह, बनारसी, कप्तान सिंह, हवा सिंह, फूल सिंह, रामचंद्र, बनवारी लाल, सूबेसिंह नबंरदार, सुलतान सिंह, बारूराम, सुभाष, राजबीर, रणजीत व दया सिंह ने बताया कि गांव के पास ड्रेन पर नाजायज कब्जे के कारण गंदे पानी की निकासी बाधित पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे नालियों का गंदा पानी गांव की गलियों में ही खड़ा हो गया है। जलभराव होने के कारण गलियाें में चलना तक दूभर हो गया है।

ग्रामीणाें ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम पंचायत से ले कर जिला उपायुक्त से मिल चुके हैं, लेकिन अभी तक कोरे आश्वासन ही मिले हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव का सरपंच गंदे पानी की समस्या के समाधान को ले कर गंभीर नहीं है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed