फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Protest against land scam in TDI today

Panipat News: टीडीआई में जमीन घोटाले के विरोध में प्रदर्शन आज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Protest against land scam in TDI today
पानीपत। टीडीआई में डीटीपी, नगर निगम और तहसील कार्यालय के साथ मिलीभगत कर ग्रीन बेल्ट, पार्क, सड़क और यूडीलैंड की जमीन को फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बेचने की विरोध में मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें संलिप्त भूमाफियाओं और अधिकारियों पर आपराधिक मामला दर्ज कराने को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके साथ इन रजिस्ट्रियों को तत्काल प्रभाव से रद्द कराने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व जिला पार्षद जोगेंद्र स्वामी ने बताया कि वे इस मामले में दो बार जिला योजनाकार कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर चुके हैं। लेकिन अधिकारियों की मिलीभगत के चलते कोई भी कार्रवाई नहीं की गई। डीटीपी के जेई से लेकर उच्चाधिकारी तक उनकी शिकायतों को लटकाए हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम अधिकारियों का भी इसमें हाथ है। भूमाफिया से मिलीभगत कर सभी नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए इन सरकारी जमीनों की प्रॉपर्टी आईडी बना दी गई। निगम आयुक्त को इसकी शिकायत दी गई है। लेकिन निगम में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed