फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   property Dealar Naresh murder case panipat

पंजाब से बुलाई स्पेशल गोताखरों की टीम ने कासंडी के पास से निकाला प्रोपर्टी डीलर का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
property Dealar Naresh murder case panipat
प्रापर्टी डीलर नरेश की हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद अब पुलिस ने उसके शव को कासंडी गांव के पास नहर से निकाला है। प्रापर्टी डीलर के परिजनों ने बुुधवार को पंजाब से स्पेशल गोताखोरों की टीम को बुलाया था। एक टीम नगर निगम व एक सरकारी गोताखोरों समेत चार टीमें शव की तलाश कर रही थी। एक टीम साले को लेकर खुबडू जाल से गोहाना की तरफ मुड़ने वाली नहर की तरफ चल पड़ी। जहां साले ने दोपहर 2.15 पर एक शव को उतराते देखा। उसी समय गोताखोरों की एक टीम ने शव को नहर से बाहर निकाला। कपड़ों और जूतों से शव की शिनाख्त की गई। शव मिलने ही परिवार में गमगीन माहौल हो गया। शव मिलने की सूचना मिलने पर सीआईए टू इंचार्ज दीपक कुमार मौके पर पहुंचे और शव को सामान्य अस्पताल पहुंचवाया। यहां दो डॉक्टर दीपक और नारायण डब्बास के बोर्ड ने शव का पोस्टमार्टम किया। वहीं पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से हत्या के समय लूटी चैन और नकदी बरामद
सीआईए टू प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि तीनों आरोपियों ने हत्या के समय प्रापर्टी डीलर नरेश शर्मा के गले से सोने की चेन और 60 हजार रुपये निकाल लिए थे। वहीं उन्होंने पहले दिन के रिमांड के बाद आरोपियों से वह बरामद कर लिए है। उन्होंने बताया कि आरोपी सुनील उर्फ नीती ने घर से 50 हजार रुपये व ढाई से तीन तोले की सोने की चेन, आरोपी पुलकित ने अपनी कार की डेस्क बोर्ड से 2500 और आरोपी चेतन ने कार की डिग्गी से दो हजार रुपये बरामद किए है। वहीं इसी के साथ ही आरोपी नीती ने वारदात में प्रयोग की गई बाइक को बरसत गांव से सुनसान जगह से बरामद करवाई है। वहीं चेतन शर्मा ने स्विफ्ट डिजायर गाड़ी को गांव जामनी, जींद से बरामद करवाई।
विज्ञापन

वारदात में डिजायर के साथ प्रयोग की गई थी स्कोडा गाड़ी
आरोपी पुलकित ने बताया कि वह स्काईलार्क पर अपनी गाड़ी से आया था, वहीं चेतन शर्मा स्विफ्ट डिजायर में स्काई लार्क पर पहुंचा था। उन्होंने स्कोडा गाड़ी को वहीं पर छोड़ दिया था और नारा निवासी एक युवक की गाड़ी स्विफ्ट को पूरी वारदात में प्रयोग किया था। वहीं बुधवार को आरोपी पुलकित से स्कोड़ा गाड़ी भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात दिन में 60 किलोमीटर पार कर कासंडी के पास नहर में तैरता मिला शव
प्रापर्टी डीलर की हत्या कर उसके शव को सात दिन पहले ही बुढनपुर के पास नहर में फैंक दिया था। वहीं जब बुढ़नपुर के पास दिल्ली पैरलल नहर से गाड़ी को निकाला तो गोताखोरों ने बुढनपुर से ही शव की तलाश करनी शुरू कर दी थी। तीन टीमें लगी हुई थी, वहीं जब मंगलवार को आरोपियों ने वारदात का खुलासा किया तो प्रापर्टी डीलर नरेश के साले ने पंजाब से स्पेेशल गोताखोरों की टीम को बुलाया और बुधवार सुबह आठ बजे से उसकी तलाश शुरू कर दी। अंत में दोपहर सवा दो बजे कासंडी के पास नहर से शव को निकाला। बता दें कि बुढनपुर और कासंडी के बीच कुल 60 किलोमीटर की दूरी है।
अन्य दिन करता था जीपीएस लगी गाड़ी का प्रयोग, वारदात के दिन पत्नी की ले गया था गाड़ी
स्थानीय लोगों ने बताया कि अकसर प्रापर्टी डीलर नरेश अपनी गाड़ी का प्रयोग करता था, जिसमें जीपीएस लगा हुआ है। वहीं वारदात के दिन वह अपनी पत्नी की गाड़ी इटीओयस ले गया, जिससे पूरी वारदात खुलने में इतना समय लग गया। परिजनों ने बताया कि इससे पहले उनकी आपस में झड़प हो चुकी थी, लेकिन नरेश को नहीं पता था कि उसे पैसे का लालच देकर खत्म किया जाएगा।
पत्नी बोली: पैसे नहीं थे तो बता देते, मारने की क्या जरूरत थी
पत्नी सुमि उर्फ मोनिका ने बताया कि उसके दो बच्चे है, जिसमें बड़ी बेटी मुस्कान जो लॉ कर रही है। वहीं उसका एक बेटा विशेष है, जो 12 वीं कक्षा का छात्र है। उसके पति नरेश छह बहन भाइयों में सबसे छोटा था। पत्नी ने बताया कि उन्हें पैसों के लेन देन के बारे में पता था, लेकिन जब आरोपियों के पास पैसे नहीं थे, तो वह आसानी से बता सकते थे, वह सोच विचार करते, लेकिन आरोपियों ने उनके पति की ही हत्या कर डाली। पुलिस से गुहार लगाई की आरोपियों के खिलाफ सख्त से कार्रवाई हो।

गोताखोरों को शव तलाशते समय मिली दो पिस्तौल व दो बाइक
गोताखोर आशु मलिक ने बताया उन्हें शव तलाशते समय नहर से दो पिस्तौल व दो बाइक मिली। जो उन्होंने संबंधित थाना पुलिस को हैंड ओवर कर दिए है।
कासंडी गांव के पास नहर से प्रापर्टी डीलर नरेश के शव को निकाला गया है, सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे थे और शव को बाहर निकालकर सामान्य अस्पताल पहुंचाया था, वहीं परिजनों से पंचनामा भरवा शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं गिरफ्तार आरोपियों से वारदात में प्रयोग की गई बाइक, कार, 54,500 रुपये और एक सोने की चेन को बरामद कर लिया गया है।
- दीपक कुमार, प्रभारी, सीआईए टू।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed