{"_id":"6532dfbfae88ddd89301c755","slug":"procurement-of-paddy-starts-after-six-days-at-6-12-percent-lower-rate-per-quintal-panipat-news-c-244-1-pnp1004-8008-2023-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: चाचा-भतीजा ट्रैक्टर चालक के परिवारों को खाने के भी लाले पड़े, कमाने वालों का साया उठा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: चाचा-भतीजा ट्रैक्टर चालक के परिवारों को खाने के भी लाले पड़े, कमाने वालों का साया उठा
विज्ञापन
गोरजा इंटरनेशनल फैक्टरी तिहरे हत्याकांड का मामला :
फोटो: 26 से 28
संवाद न्यूज एजेंसी सनौली।
जलालपुर गांव के पास गोरजा इंटरनेशनल फैक्टरी में तीन श्रमिकों की हत्या के मामले में आश्रित परिवारों को अब खाने तक के लाले पड़ गए हैं। पड़ोसियों की मदद से उनको दो समय का खाना मिल पा रहा है। प्रशासन या सरकार से भी कोई आर्थिक मदद न मिलने पर परिवार में रोष व्याप्त है।
रसलापुर गांव निवासी मृतक कुरबान की मां लाही ने बताया कि इस्लाम अपने पीछे अपनी पत्नी सहरीन व दो बच्चों पांच वर्षीय सुहाना व तीन वर्षीय उजेर को छोड गया है। कुरबान ही घर में अकेला कमाने वाला था। अब परिवार चलाना भी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन या फैक्टरी वालों की तरफ से आज तक कोई भी आर्थिक मदद नहीं मिली है। लाही ने बताया कि गांव के पड़ोसी कुछ राशन दे जाते हैं। उसी से काम चल रहा है।
मृतक इस्लाम की चाची फुरकाना ने बताया कि इस्लाम के परिवार में उसकी पत्नी संजीदा और तीन लड़कियां और एक लड़का है। लड़का दिव्यांग है और उसके परिवार में कोई भी कमाने वाला नहीं है। जिससे इस्लाम का परिवार आस पड़ोस के लोगों द्वारा मदद के तौर पर दिए गए राशन से चल रहा है। फुरकाना ने भी आरोप लगाया कि परिवार की आर्थिक हालात बेहद खराब है और प्रशासन व फैक्टरी वालों ने कोई सुध नहीं ली है। हादसे के तीसरे मृतक सुरेश के परिवार वालों को भी कोई मदद नहीं मिली है। मृतक सुरेश की पत्नी अंजू अब झांबा काॅलोनी से यूपी जा चुकी है।
विज्ञापन
ये है मामला:
नेशनल हरिद्वार हाईवे पर गांव जलालपुर के पास सात अक्टूबर की देर रात को कंबल बनाने की फैक्टरी गोरजा इंटरनेशनल में ट्रैक्टर टैंकर चालक इस्लाम, कुरबान और बिजली का काम करने वाले सुरेश की हत्या कर दी थी। उनके शव फैक्टरी के टैंक में पड़े मिले थे। इस्लाम व कुर्बान रसलापुर गांव और सुरेश यूपी का रहने वाला था। यहां झांबा काॅलोनी में किराए पर रहता था। सनौली खुर्द थाना पुलिस ने आठ अक्टूबर को मृतक इस्लाम के भाई सद्दाम और मृतक कुर्बान के भाई जुल्फान की शिकायत पर फैक्टरी मालिकों नवीन, विष्णु व सौरभ के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया था। एसपी ने परिजनों के आरोपों के आधार पर एएसपी मयंक मिश्रा के नेतृत्व में एसआईअी का गठन किया था।
वर्जन :
एसआईटी के सदस्य एवं बापौली थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि टीम हर पहलू से जांच कर रही है। फैक्टरी में लगे सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर को पंचकूला लैब में जांच के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।