फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Prateek Boora is bringing glory to the district and the state in wrestling.

Panipat News: कुश्ती में जिला और प्रदेश का नाम रोशन कर रहे प्रतीक बूरा

Wed, 10 Jun 2026 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Wed, 10 Jun 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Prateek Boora is bringing glory to the district and the state in wrestling.
खिलाड़ी प्रतीक बूरा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। शाहपुर गांव में कृष्ण कुंडू इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी के पहलवान प्रतीक बूरा अपनी मेहनत और लगातार अभ्यास से न केवल अपने जिले बल्कि अपने प्रदेश का भी नाम कमा रहे हैं। प्रतीक बूरा जींद के बेरी खेड़ी गांव के रहने वाले है और पिछले दो साल अपना घर छोड़कर शाहपुर गांव में कृष्ण कुंडू इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी में हॉस्टल में रहकर अपने लक्ष्य को पूरा करने की तैयारी कर रहे हैं।
कुश्ती में प्रतीक जिला स्तर पर दो स्वर्ण पदक अपने नाम कर चुके हैं। इसी कड़ी में आगे बढ़ते हुए वह राज्य स्तर पर दो बार खेल चुके हैं। अक्टूबर में जिले में आयोजित स्कूली स्टेट अंडर-17 में 55 किलोग्राम भार वर्ग में कुश्ती प्रतियोगिता में उन्होंने कांस्य पदक जीतकर अपने प्रतिभा का लोहा मनवाया। उन्होंने 12 साल की उम्र में ही कुश्ती अभ्यास शुरू दिया और अब लगातार कुश्ती में अच्छा प्रदर्शन कर अपने नाम चमका रहे हैं। प्रतीक साधारण परिवार से उनके पिता विनोद कुमार खेती करते हैं और मां सीमा देवी गृहिणी है। माता-पिता बेटे कुश्ती में आगे बढ़ने में पूरा सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


प्रतीक के कोच प्रदीप और कृष्ण कुंडू ने बताया कि एकेडमी में वह पिछले दो साल से उनके पास अभ्यास कर रहे हैं। कुश्ती में आगे की प्रतियोगिता के लिए उन्हें बेहतर प्रशिक्षण के साथ तैयार किया जा रहा है। फिलहाल वह आगे की प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे हैं। तैयारी के साथ-साथ उनके खान-पीने का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। खिलाड़ी प्रतीक ने बताया कि उन्हें देश का नाम रोशन करना है। इसी के साथ उन्होंने 12 साल की उम्र में कुश्ती खेल का अभ्यास लेना शुरू किया। उनका सपना कुश्ती में ओलिंपिक में खेलकर देश का नाम रोशन करना है। वह पिछले दो साल घर से बाहर रहकर अपनी आगे की तैयारी कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed