{"_id":"69f7bcc447e79387a90a4c4f","slug":"pradeep-tomar-a-fast-food-worker-won-a-gold-medal-in-bodybuilding-panipat-news-c-244-1-pnp1011-156519-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: फास्ट फूड का काम करने वाले प्रदीप तोमर ने बॉडी बिल्डिंग में जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: फास्ट फूड का काम करने वाले प्रदीप तोमर ने बॉडी बिल्डिंग में जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
स्वर्ण पदक के साथ प्रदीप तोमर।
पानीपत। जिले की किशनपुरा कॉलोनी के रहने वाले 42 वर्षीय प्रदीप तोमर ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर बॉडी बिल्डिंग में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। दिल्ली में 14 अप्रैल को आयोजित इंडिया बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप में प्रदीप तोमर ने 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर मिस्टर इंडिया का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। साधारण जीवन जीने वाले प्रदीप ने यह साबित कर दिया कि मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर मेहनत के बल पर किसी भी मंजिल को हासिल किया जा सकता है।
प्रदीप तोमर पेशे से फास्ट फूड बनाने का काम करते हैं। रोजमर्रा की जिम्मेदारियों और कामकाज के बीच उन्होंने अपने फिटनेस के सपने को कभी कमजोर नहीं होने दिया। सुबह जल्दी उठकर नियमित अभ्यास करना, संतुलित खानपान रखना और तय समय पर प्रशिक्षण लेना उनकी दिनचर्या का हिस्सा रहा है। उन्होंने अपने जीवन में फिटनेस को केवल शौक नहीं बल्कि लक्ष्य बनाया और उसी दिशा में लगातार मेहनत कर रहे हैं।
प्रदीप तोमर ने बताया कि बॉडी बिल्डिंग में रुचि उन्हें कई वर्षों से है। शुरुआत में उन्होंने सामान्य व्यायाम से शुरुआत की लेकिन धीरे-धीरे इस क्षेत्र में आगे बढ़ने का निर्णय लिया। इसके बाद उन्होंने पेशेवर प्रशिक्षण लेना शुरू किया। पिछले कई वर्षों से वह प्रशिक्षक अमित कौशिक के मार्गदर्शन में अभ्यास कर रहे हैं। नियमित ट्रेनिंग, सख्त डाइट प्लान और लगातार अभ्यास के कारण प्रदीप ने अपने शरीर को प्रतियोगिता के अनुरूप तैयार किया।
विज्ञापन
दिल्ली में आयोजित इंडिया बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप में देशभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। प्रतियोगिता में अलग-अलग भार वर्गों के प्रतिभागियों के बीच मुकाबला हुआ।
कई बार काम और अभ्यास के बीच संतुलन बनाना चुनौतीपूर्ण रहा लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अगर व्यक्ति अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित हो तो सफलता जरूर मिलती है। उनका सपना केवल एक प्रतियोगिता जीतना नहीं है बल्कि आने वाले समय में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी जिले और देश का नाम रोशन करना है। वह युवाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक करना चाहते हैं ताकि लोग स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।