{"_id":"6274380243679c543b0d1052","slug":"power-failure-why-is-there-a-double-battery-inverter-isn-t-it-panipat-news-knl1072103189","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुविधा: स्कूलों में बिजली जाने पर विद्यार्थियों को डबल बैटरी इनवर्टर देंगे राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुविधा: स्कूलों में बिजली जाने पर विद्यार्थियों को डबल बैटरी इनवर्टर देंगे राहत
विज्ञापन
पानीपत। अब स्कूलों में बिजली जाने पर विद्यार्थियों को गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा। निदेशालय ने 17 स्कूलों के लिए डबल बैटरी इनवर्टर लगाने का निर्देश दिया है। इसके लिए 4.25 लाख रुपये जारी किए गए हैं। ऐसे में बिजली जाने पर विद्यार्थियों को बरामदे में नहीं बैठना पड़ेगा।
शिक्षा निदेशालय ने गर्मी से विद्यार्थियों को राहत पहुंचाने के लिए चार मई से स्कूलों के समय में भी बदलाव किया है। इसके साथ ही इनवर्टर बैटरी के लिए भी बजट जारी कर दिया गया है। एक माह में इन्हें लगाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। साथ ही स्मार्ट क्लास भी सुचारु रूप से चल सकेंगी और विद्यार्थियों को बिजली जाने पर बरामदे में आकर नहीं बैठना पड़ेगा।
पिछले वर्ष गर्मी में स्कूल प्रबंधकों ने विद्यालयों में इनवर्टर लगवाने के लिए निदेशालय से मांग की थी। विद्यालयों ने इसका इस्टीमेट बनाकर भी भेजा था। शिक्षा निदेशालय ने इस साल इनवर्टर की मांग को पूरा कर दिया। स्कूलों के खाते में पैसे डाल दिए गए हैं। जल्द ही स्कूलों मे इनवर्टर लगवाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विभिन्न जिलों को जारी होने वाला बजट
...
जिला स्कूल जारी बजट
करनाल 21 5.25 लाख
पानीपत 17 4.25 लाख
सोनीपत 23 5.75 लाख
रोहतक 19 4.75 लाख
जींद 26 6.50 लाख
हिसार 28 7 लाख
फतेहाबाद 19 4.75 लाख
सिरसा 25 6.25 लाख
झज्जर 18 4.50 लाख
भिवानी 22 5.50 लाख
चरखी दादरी 11 2.75 लाख
गुरुग्राम 16 4 लाख
महेंद्रगढ़ 18 4.50 लाख
नूंह 16 4 लाख
पलवल 13 3.25 लाख
रेवाड़ी 18 4.50 लाख
फरीदाबाद 10 2.50 लाख
वर्जन-
कुल 17 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के लिए बजट जारी हुआ है। इससे विद्यालयों में डबल बैटरी इनवर्टर लगवाए जाएंगे। अब स्मार्ट कक्षाएं प्रभावित नहीं होंगी। जल्द ही इनवर्टर लगवाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- बृजमोहन गोयल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।