फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Power failure in industrial area for 12 hours, industries had to be closed

इंडस्ट्रियल एरिया में 12 घंटे से बिजली गुल, बंद करने पड़े उद्योग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Power failure in industrial area for 12 hours, industries had to be closed
पानीपत। बिजली निगम की ओर से अलग-अलग गांव व कॉलोनियों में अघोषित बिजली कटौती से उपभोक्ता परेशान हो गए है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के साथ बुधवार रात से ही इंडस्ट्रियल एरिया में भी 12 घंटे से ज्यादा की बिजली कटौती रही। इससे बृहस्पतिवार की सुबह तक सभी उद्योगपतियों ने जेनरेटर से फैक्टरी का संचालन किया, लेकिन सुबह भी बिजली नहीं आने पर जेनरेटर बंद करवाने पड़े। मजबूरी में इंडस्ट्रियल एरिया की आधे से ज्यादा फैक्टरियां उद्योगपतियों को बंद करनी पड़ीं। उद्योगपति भीम सचदेवा ने बताया कि निगम से कई बार इस विषय पर बात कर चुके हैं, लेकिन कोई फर्क नहीं है। उद्योगपतियों का कहना है कि यदि बिजली निगम को कटौती करनी है तो एक दिन पहले सूचना दी जानी चाहिए, जिससे वे अपनी तैयारी कर सकें।
विज्ञापन

उग्राखेड़ी, राजाखेड़ी एवं काला आंब में चार दिन से 20 घंटे के बिजली कट
छाजपुर सब डिवीजन से चलने वाले उग्राखेड़ी, राजाखेड़ी, काला आंब में तीन-चार दिन से बिजली कटौती जारी है। ग्रामीणों ने बताया कि 4 बजे से 8 बजे तक केवल चार घंटे बिजली रहती है। इसके बाद दिनभर 20 घंटे का बिजली कट रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इसी तरह 20 घंटे के अघोषित कट लगते रहे तो वह डिवीजन दफ्तर में प्रदर्शन करेंगे। वहीं बिजली निगम का कहना है कि फॉल्ट और स्मार्ट मीटर लगने के कारण बिजली कटौती की गई थी।
विज्ञापन

रोड चौड़ीकरण के कारण असंध रोड पर छह घंटे रहा घोषित कट
रोड चौड़ीकरण के कारण इस महीने में पांचवीं बार असंध रोड पर लगे 11 केवी रामलाल चौक और 11 केवी असंध रोड फीडर पर छह व तीन घंटे का बिजली कट रहा। 11 केवी रामलाल चौक पर दोपहर 2 बजे से पांच बजे और 11 केवी असंध रोड पर सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक शटडाउन रहा। इन फीडरों पर बिजली कट को लेकर एसई ठेकेदार को जल्द कार्य पूरा करने का निर्देश दे चुुके हैं। यहां का काम काफी देरी से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed