फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Positivity rate more than 4 percent, teams formed for those without masks are absent from the field

पॉजिटिविटी रेट 4 प्रतिशत से अधिक, बिना मास्क वालों के लिए गठित टीमें फील्ड से नदारद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Positivity rate more than 4 percent, teams formed for those without masks are absent from the field
पानीपत। सिविल अस्पताल में टीकाकरण वालों की लगी हुई भारी भीड़। - फोटो : Panipat
पानीपत। जिले का कोरोना पॉजिटिविटी रेट 4.5 प्रतिशत से अधिक हो चुका है। कोरोना को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन मुस्तैदी के दावे कर रहा है, लेकिन धरातल पर ये दावे हवाई साबित हो रहे हैं। लघु सचिवालय को छोड़ दें तो अन्य जगहों पर कहीं भी बिना टीकाकरण वालों पर सख्ती नहीं हो रही है। सार्वजनिक स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क लगाए ही पहुंच रहे हैं। नगर निगम की बिना मास्क वालों के खिलाफ गठित टीम फील्ड से नदारद है। इसके अंतर्गत अब तक एक भी व्यक्ति का चालान नहीं कटा है।
विज्ञापन

पानीपत में लघु सचिवालय को छोड़कर बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सिविल अस्पताल, बाजार, सड़कों, पेट्रोल पंप व गैस एजेंसी समेत कई अन्य जगहों पर कहीं भी टीकाकरण के सर्टिफिकेट की जांच नहीं हो रही है। इन जगहों बिना मास्क लगाए लोग भी बिना रोक-टोक के पहुंच रहे हैं। नगर निगम की बिना मास्क वालों के खिलाफ गठित टीम कहीं नजर नहीं आ रही है। यहां अब तक एक भी व्यक्ति का चालान नहीं कटा है। बाजारों में भीड़ को नियंत्रित नहीं किया जा सका। इसलिए कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के हालात बहुत खराब
सबसे अधिक संक्रमण फैलने का खतरा सिविल अस्पताल में है। यहां हर रोज 1300 से अधिक ओपीडी हो रही है। अब तक सरकार ने ओपीडी, मेडिकल सर्टिफिकेट व सर्जरी जैसी सेवाओं को रोका नहीं है। अस्पताल में हर रोज दो हजार से अधिक लोग कोविड टीकाकरण के लिए आते हैं। यहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। यहां जुटने वाली भीड़ कोरोना संक्रमण के लिए संजीवनी का काम कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंकों में कोविड गाइडलाइन को नहीं हो रहा पालन
सरकार ने निर्देश दिए थे कि नो मास्क नो सर्विस, लेकिन बैंकों में इन कोविड गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। जिले के 52 बैंक की 252 ब्रांच में हर रोज 30 हजार से अधिक लोगों का आना जाना होता है। कोरोना की पहली व दूसरी लहर में बैंक के 200 से अधिक कर्मचारी संक्रमित हो चुके है, लेकिन बैंकों में ग्राहक बिना मास्क के पहुंच रहे हैं। गेट पर कोरोना टीकाकरण सर्टिफिकेट की जांच नहीं हो रही है।

कोरोना के खिलाफ लड़ने की जिम्मेदारी हम सबकी है। लोगों को खुद कोरोना के खिलाफ जागरूक होना होगा। सिविल अस्पताल में नो मास्क नो सर्विस नियम को लागू कर दिया गया है। जनता को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में प्रशासन का सहयोग करना चाहिए।
डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed