{"_id":"69dd6a63857d3f3ab100f5c4","slug":"portal-setbacks-halt-gatepasses-no-pickup-in-the-market-panipat-news-c-244-1-pnp1001-155432-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पोर्टल के झटके ने गेटपास रोके, मंडी में उठान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पोर्टल के झटके ने गेटपास रोके, मंडी में उठान नहीं
विज्ञापन
अनाज मंडी में गेट पास कटाने के लिए इंतजार में बैठे किसान। संवाद
पानीपत। रबी सीजन में गेहूं खरीद के लिए 13 दिन बाद सिस्टम सही नहीं चल पा रहा है। सोमवार को दिनभर पोर्टल रुक-रुककर चला। ऐसे में गेटपास काटने में परेशानी हुई। मंडी में भी खरीद गति नहीं पकड़ पा रही है। उठान और भी सुस्त हैं। एजेंसी अब तक 11 प्रतिशत गेहूं का उठान कर पाई हैं। ऐसे में किसानों को मंडी में सड़कों पर गेहूं डालने को मजबूर होना पड़ रहा है।
जिले की मंडियों में एक अप्रैल को गेहूं की सरकारी खरीद शुरू की थी। पानीपत मंडी में पहले दिन ही गेहूं आ गया था लेकिन नमी के चलते गेहूं की खरीद नहीं की जा सकी थी। इसके बाद मौसम लगातार परिवर्तनशील रहा। गेहूं खरीद में गेटपास और बायोमेट्रिक शुरू कर दी। मंडियों में सोमवार को सुबह ही पोर्टल धीमा चला। दोपहर के समय कई बार तो बंद भी हो गया। इसके चलते किसानों का गेटपास नहीं बन पाया। जिले में 150263 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। इसमें से 65148 मीट्रिक टन की खरीद की है। अब तक करीब 11 प्रतिशत गेहूं का उठान किया है। एजेंसियों ने करीब 10.25 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
किसान रणबीर और जयसिंह ने बताया कि मंडी में सर्वर दिन के समय बीच-बीच में धीमा पड़ रहा है। इससे मंडी के गेट पर ट्रालियों की लाइन लग रही है। मंडियों में चारों तरफ गेहूं लगा हुआ है। ऐसे में किसानों को सड़क पर गेहूं डालना पड़ रहा है। मंडी में किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। इससे किसानों की मुश्किल बढ़ रही हैं। प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण भी खाना पूर्ति साबित हो रहे हैं। इससे मंडी में किसी प्रकार का सुधार नहीं हो पाया है।