फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Portal opened again for admission in UG, relief to students

Panipat News: यूजी में दाखिले के लिए फिर खुला पोर्टल, विद्यार्थियों को राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2024 06:52 AM IST
विज्ञापन
Portal opened again for admission in UG, relief to students
पानीपत। प्रदेश सहित जिले के कॉलेजों में यूजी प्रथम वर्ष में दाखिले से वंचित विद्यार्थियों को उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दाखिला का एक ओर मौका दिया है। निदेशालय ने सोमवार को दाखिला पोर्टल को एक बार फिर खोल दिया है। विद्यार्थी 14 अगस्त तक फिजिकल काउंसलिंग में शामिल होकर दाखिला ले सकेंगे। वहीं, पोर्टल खुलने से विद्यार्थियों एवं कॉलेज प्रबंधन को राहत मिली है। पोर्टल खुलने के पहले दिन प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में 424 नए अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया जबकि 248 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। निर्धारित अवधि तक कॉलेजों में सभी रिक्त सीटें भरने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इससे पहले यूजी प्रथम वर्ष में जुलाई में तीन चरणों में चली दाखिला प्रक्रिया 30 जुलाई को संपन्न हो चुकी थी। तीनों चरणों के दौरान प्रदेश में कुल आवेदन की तुलना में करीब 70 प्रतिशत जबकि शहर के प्रमुख कॉलेजों में कुल सीटों के मुकाबले करीब 85 प्रतिशत दाखिले हुए हैं। किन्ही कारणों से दाखिले से वंचित युवा दाखिले के लिए पोर्टल खुलने का इंतजार कर रहे थे। वहीं, शहर के प्रमुख कॉलेजों में करीब 20 फीसदी सीटें रिक्त हैं। रिक्त सीटों को भरने के लिए कॉलेज प्रबंधन एवं युवाओं द्वारा उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से दाखिला पोर्टल खुलने का इंतजार किया जा रहा था। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने दाखिला पोर्टल खोलकर विद्यार्थियों को राहत दी है।
विज्ञापन



बॉक्स


प्रदेश में हुए 117906 दाखिले
प्रदेश में स्नातक प्रथम वर्ष में 30 जुलाई तक 117729 दाखिले हुए है। जबकि 168630 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। पोर्टल दोबारा खुलने पर सोमवार काे 424 ने पंजीकरण जबकि 248 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। पोर्टल खुलने के बाद पंजीकरण का आंकड़ा 169073 तथा दाखिले का आंकड़ा 117906 पहुंच चुुका है। वहीं 158141 के आवेदन पूर्ण किए जा चुके हैं जबकि 108249 के आवेदन सत्यापित किए जा चुुके हैं। कुल 996 विद्यार्थियों के आवेदन पर ऑब्जेक्शन लगा है। कुल दाखिलों में 67877 लड़कियों तथा एससी, बीसी वर्ग के 64292 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------

जिले के कॉलेजों में 80 फीसदी हुए दाखिले

वहीं, जिले के 14 कॉलेजों में करीब 11140 सीटों के लिए चली तीन चरण की ओपन काउंसलिंग में शहर के प्रमुख महाविद्यालयों में करीब 80 फीसदी सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। दाखिला करने के मामले में जिले का आर्य पीजी महाविद्यालय प्रदेश में पांचवें स्थान जबकि जिले में पहले स्थान पर है। आर्य महाविद्यालय में कुल 2420 सीटों में से 1923 विद्यार्थियों के दाखिले हो चुके हैं। वहीं, एसडी कालेज में करीब 1600 और आईबी कॉलेज में करीब 1300 विद्यार्थी दाखिला ले चुके हैं।


-------------

वर्जन-

यूजी कक्षाओं में दाखिले के लिए पोर्टल एक बार फिर खोल दिया गया है। दाखिले से वंचित विद्यार्थी 14 अगस्त तक फिजिकल काउंसलिंग में शामिल हो दाखिला ले सकेंगे। कॉलेज में करीब 1923 सीटों पर दाखिले हो चुके हैं। पोर्टल खुलने के बाद रिक्त सीटों पर दाखिला किया जाएगा।

- डॉ. जगदीश गुप्ता, आर्य पीजी महाविद्यालय, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed