फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Portal of Super 100 scheme opened, apply till 31st May

पोर्टल खुला, सुपर100 के लिए 31 मई तक कर सकेंगे आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Portal of Super 100 scheme opened, apply till 31st May
विद्यार्थियों को बेहतरीन शिक्षा व प्रशिक्षण देने के लिए शुरू हुई महत्वाकांक्षी सुपर-100 योजना के तहत फिर से पंजीकरण शुरू हो गए हैं। इससे विभाग की ओर से सुपर-100 का पोर्टल खोल दिया गया है। पहले यह पंजीकरण बंद हो गए थे, जबकि अधिकांश विद्यार्थी इससे वंचित रह गए थे।
विज्ञापन

इसी को ध्यान में रखते हुए निदेशालय ने इसकी पंजीकरण प्रक्रिया फिर से शुरू करने निर्देश दिए हैं। इसके लिए निदेशालयों की ओर से जिला अधिकारियों को पत्र भेजकर विद्यार्थियों का पंजीकरण करवाने के आदेश दिए हैं। निदेशालय के आदेशानुसार विद्यार्थी 31 मई तक पंजीकरण करवा सकते हैं। आदेशों के अनुसार यह पोर्टल 31 मई रात 11 बजकर 59 मिनट तक पंजीकरण के लिए खुला रहेगा। आदेश आने के बाद सभी स्कूलों में इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों का पंजीकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

सुपर 100 कार्यक्रम में 600 विद्यार्थियों का दो स्तर की परीक्षाओं के आधार पर चयन किया जाएगा। जिसमें 400 विद्यार्थियों को मुख्य सूची में शामिल करते हुए आवासीय कोचिंग दी जाएगी तथा बाकी 200 विद्यार्थियों को प्रतीक्षा सूची में रखते हुए ऑनलाइन कोचिंग दी जाएगी। सुपर 100 कार्यक्रम के लिए ऐसे विद्यार्थी जो राजकीय विद्यालय में पढ़ रहे थे तथा सत्र 2021-22 में 10वीं कक्षा की परीक्षा दी है वह विद्यार्थी 15 से 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी द्वारा किसी भी राजकीय विद्यालय से कक्षा नौवीं में 60 प्रतिशत अंकों से साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके अलावा विद्यार्थी का अंतिम चयन 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के उपरांत ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। जिसका उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को बेहतरीन कोचिंग देकर जेईई और नीट की परीक्षा के लिए तैयार किया जा सके। बता दें कि जेईई और नीट की परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को लाखों रुपये तक खर्च करने पड़ जाते हैं। देश के बड़े संस्थानों में इसकी लंबी वेटिंग रहती है। ऐसे में सरकार इस योजना से मेधावी विद्यार्थियों को बड़े संस्थानों से फ्री में कोचिंग दिलवाती है। योजना के तहत 10वीं कक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सरकारी स्कूल के विद्यार्थी इसके लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के बाद पात्रता परीक्षा से विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
इस योजना के तहत सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की कोचिंग सरकार द्वारा मुफ्त में दी जाएगी। इसके लिए उन्हें कोई शुल्क अदा नहीं करना होगा। जिले से 50 विद्यार्थियों का चयन पात्र परीक्षा से होगा। इन विद्यार्थियों को आगे सुविधा दी जाएगी। नीट एवं जेईई की फ्री कोचिंग के साथ हॉस्टल व भोजन का खर्च भी सरकार वहन करेगी। इससे दूसरे शहर, गांव के विद्यार्थी भी बड़े संस्थानों में पढ़ सकेंगे। इसमें विद्यार्थियों को फ्री बोर्डिंग और लॉजिंग सुविधा दी जाएगी। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को फ्री यातायात सुविधा भी दी जाएगी। जिसके अंतर्गत वे महीने में तीन बार सफर कर पाएंगे।

- 15 से 31 मई तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी।
- चार जून को जिला स्तर पर प्रथम स्तर की परीक्षा आयोजित होगी।
- 20 जून को प्रथम स्तर की परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।
- 24 जून से आठ जुलाई तक ओरिएंटेशन के माध्यम से दूसरे स्तर की परीक्षा होगी।
- 10 जुलाई को ओरिएंटेशन परीक्षा का परिणाम जारी किया जाएगा।- 15 जुलाई से कोचिंग कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी।
सरकार ने सुपर-100 के लिए पोर्टल 31 मई तक खोल दिया है। जिसके बाद इसके लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। सभी स्कूल प्रभारियों को इसके निर्देश दिए गए हैं। स्कूल स्तर पर यह प्रक्रिया जारी है।
- बृजमोहन गोयल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed