फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Poonam and Praveen get success in the examination of Sub Inspector

पूनम और प्रवीण को सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में सफलता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
Poonam and Praveen get success in the examination of Sub Inspector
पानीपत। प्रवीन रंगा। - फोटो : Panipat
पानीपत। जिले के दो युवाओं ने सब इंस्पेक्टर की परीक्षा में सफलता हासिल की है। डाटा ऑपरेटर पूनम और प्रवीण रंगा ने परीक्षा में सफलता हासिल की है।
विज्ञापन

सब इंस्पेक्टर की परीक्षा पास कर पूनम ने कहा कि वर्दी के साथ जिम्मेदारी बढ़ती है।
पुलिस में नौकरी करने का जज्बा हमेशा ही रहा, जो अब पूरा हुआ है। अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करेंगी। पूनम सनौली रोड पर स्थित कोऑपरेटिव बैंक में बतौर डाटा ऑपरेटर काम करती हैं। वह यमुनानगर से हैं और हरियाणा पुलिस में बतौर सब इंस्पेक्टर उनका चयन हुआ है।
पिता कार ड्राइवर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और पति संदीप को दिया है। पति संदीप उपायुक्त कार्यालय में सेवादार हैं और शादी की पहली वर्षगांठ पर उन्हें इस सफलता की खुशी मिली।
विज्ञापन

सात साल पहले सिर से पिता का साया उठ जाने पर परिवार की जिम्मेदारियों को संभालते हुए प्रवीन रंगा ने यह सफलता हासिल की। जगजीवन राम कॉलोनी निवासी प्रवीण ने सब इंस्पेक्टर की परीक्षा पास करने के बाद उपलब्धि का श्रेय मां के आशीर्वाद को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि जब 12वीं में थे, तब पिता का देहांत हो गया था। उन्होंने मुसीबत की घड़ी में हार नहीं मानी। बीए की पढ़ाई डिस्टेंस लर्निंग से की। कोचिंग ली और ईएसआई में बतौर क्लर्क नौकरी करने लगे। उन्होंने बताया कि सेल्फ स्टडी के कारण उन्हें सफलता मिली है। घर में एक भाई और बहन हैं, जो अभी पढ़ाई कर रहे हैं।

पानीपत। पूनम अपने पति संदीप के साथ।

पानीपत। पूनम अपने पति संदीप के साथ।- फोटो : Panipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed