फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police will keep an eye on the hoodlums amid the celebrations

Panipat News: जश्न के बीच हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Police will keep an eye on the hoodlums amid the celebrations
पानीपत। विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद होने वाले जश्न के दौरान हुड़दंग पर पुलिस की नजर रहेगी। पुलिस शहर में जगह-जगह नाके लगाकर हुड़दंगियों पर कार्रवाई करेगी। प्रत्याशियों के कार्यालय व उनके निवास के आसपास पुलिस के जवान सिविल ड्रेस में भी तैनात रहेंगे। संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने सभी डीएसपी व थाना प्रभारियों को फील्ड में गश्त करने के निर्देश दिए दिए हैं । मतगणना केंद्र के अंदर भी पुलिस की दो कंपनियां तैनात रहेंगे। पुलिस ने सोमवार को ड्यूटियों की रिहर्सल भी की है। मतगणना केंद्र पर सुरक्षा व कानून व्यवस्था के लिए 680 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम में रखी ईवीएम की थ्री लेयर की सुरक्षा व्यवस्था में सीआरपीएफ व हरियाणा आर्म्ड पुलिस व पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि मतगणना केंद्रों के साथ यहां चारों तरफ की सुरक्षा के लिए चार पर्यवेक्षण अधिकारी, 12 निरीक्षक रैंक के अधिकारी व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतगणना भवन के अंदर प्रवेश करने वाले अधिकृत व्यक्ति को उच्च स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था से गुजरना होगा। मोबाइल फोन, इलेक्ट्रोनिक गैजेट व अन्य आपत्तिजनक वस्तु का मतगणना केंद्र के अंदर लेकर जाना निषेध है। किसी भी प्रकार की कानून व्यवस्था स्थिति से निपटने के लिए दंगा निरोधक उपकरण से सुसज्जित पुलिस बल की दो कंपनी तैनात रहेगी। मतगणना के दौरान राइडर व पीसीआर व ईआरवी गश्त में मौजूद रहकर यातायात व कानून व्यवस्था को बनाए रखेगी।
मतगणना केंद्र के चारों तरफ व बाहर जीटी रोड सर्विस लेन पर पांच नाके लगाए गए है। सर्विस लेन पर प्रेम हॉस्पिटल गली पास, आर्य कॉलेज के मुख्य द्वार पर, आर्य कॉलेज परिसर में,आर्य बाल भारती स्कूल के पास व पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस के पास नाके लगाए गए हैं।

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि हालात के जरूरत पड़ने पर वाहनों के रूट को भी डायवर्ट करने का प्लान बनाया गया है। वाहनों के लिए फ्लाई ओवर पुल के नीचे पार्किंग बनाई गई है। ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मचारियों अपने वाहनों को इसी पार्किंग में खड़ा करेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि मतगणना परिसर व सर्विस लेन रोड पर किसी भी वाहन को खड़ा करने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed