फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police took Bunty's killers to the crime scene, got the crime scene recreated

Panipat News: बंटी के हत्यारोपियों को वारदात स्थल लेकर गई पुलिस, क्राइम सीन कराया रिक्रिएट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
Police took Bunty's killers to the crime scene, got the crime scene recreated
पानीपत। गांव में ही प्रेम विवाह करने पर मौत के घाट उतारे गए बंटी के हत्यारोपियों सुरेंद्र, अनिल व रिंकू को पुलिस रविवार को घटनास्थल पर लेकर गई और क्राइम सीन रिक्रिएट किया। आरोपी तीन दिन के रिमांड पर हैं। तीनों से पुलिस को हत्या में प्रयुक्त बाइक व उनके कपड़े बरामद करने हैं। आराेपियों से अवैध असलहे बरामद किए गए हैं। आरोपियों राजेश व श्याम सुंदर को जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

रविवार को पुलिस सुरेंद्र, अनिल व रिंकू को वारदात स्थल पर लेकर गई। यहां आरोपियों से पूरा क्राइम सीन दोबारा क्रिएट कराया गया। इसके बाद तीनों को फिर सीआईए टू कार्यालय ले जाया गया। अब सोमवार को तीनों को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 20 फरवरी को बबैल गांव निवासी बंटी की अंसल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बंटी यहां सब्जी की रेहड़ी लगाता था। तीन साल पहले गांव की ही युवती के साथ अंतरजातीय विवाह किया था। यह युवती हत्यारोपी सुरेंद्र के ताऊ की बेटी थी। इसलिए सुरेंद्र बंटी को मारना चाहता था। सुरेंद्र ने तीन माह पहले बिहार और यूपी से हथियार खरीदे और अपने रिश्तेदार रिंकू, अनिल व उनके दोस्त श्याम सुंदर व राजेश के साथ मिलकर बंटी की हत्या की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों आरोपी तीन दिन के रिमांड पर हैं। इनसे बाइक बरामद की जानी है। पूछताछ की जा रही है। सोमवार को इन्हें दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
- वीरेंद्र सिंह, प्रभारी सीआईए टू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed