फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police preparations for fortification on GT Road

Panipat News: किसान संगठन अचानक आए सामने, पुलिस की जीटी रोड पर किलेबंदी की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:39 AM IST
विज्ञापन
Police preparations for fortification on GT Road
पानीपत/समालखा। भारतीय किसान यूनियन व संयुक्त किसान मोर्चा दिल्ली कूच को लेकर बुधवार को अचानक सामने आ गए। भाकियू ने पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर स्थित डाहर टोल पर आंधे घंटे का सांकेतिक रूप से प्रदर्शन किया और संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान भवन में बैठक के बाद जुलूस निकालकर असंध रोड शहीद भगत सिंह स्मारक के बाहर केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

किसान संगठनों के आगे आने पर प्रशासन और पुलिस की चिंता बढ़ गई। पुलिस ने पंजाब के अलावा प्रदेश के किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए एक्शन लेते हुए पानीपत व सोनीपत पुलिस ने हलदाना बॉर्डर पर किलेबंदी करने की तैयारी पूरी कर ली है। सोनीपत के पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने हलदाना चौकी में दोनों जिलों के पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक रणनीति बनाई। इसके साथ जीटी रोड पर बिजली की तारों को ऊपर उठाया गया।
विज्ञापन

सोनीपत के पुलिस आयुक्त बी सतीश बालन ने बुधवार को हलदाना चौकी पर पानीपत व सोनीपत जिलों के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने शंभू बॉर्डर से निकलने वाले किसानों को आगे जाने से रोकने के लिए कड़ी नजर रखने के आदेश दिए। पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत व सोनीपत के डीसीपी गौरव राजपुरोहित बैठक में मौजूद रहे। पुलिस के तीनों अधिकारियों ने पट्टीकल्याणा के पास किसानों को रोकने के लिए किए जा रहे पुलिस के इंतजामों का निरीक्षण किया और जरूरी दिशानिर्देश दिए। पुलिस पांच-छह कंटेनरों में मिट्टी भरवा रही है। क्रेन की मदद से सीमेंट के बैरिकेड लगाए जा रहे हैं। मौके पर दंगा निरोधक वाहनों, फायर ब्रिगेड व एंबुलेंस को तैनात किया गयाौ। पानीपत व सोनीपत जिलों की आठ और दो अर्धसैनिक बलों की कंपनी यहां तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स


किसान नेता लगातार दूसरे दिन भी नजरबंद
पुलिस ने किसान नेताओं को बुधवार को लगातार दूसरे दिन उनके घरों में नजरबंद रखा। भाकियू किसान भवन के जिला प्र‎धान सूरजभान रावल को गढ़ी भल्लौर में उनके घर पर नजरबंद रखा। किसान नेता शादी समारोह में जाते हैं तो पुलिस उनके साथ रहती है। उपप्रधान आजाद सिंह रमाल, भाकियू के पूर्व प्रधान चूहड़ सिंह रावल, ब्लाक प्रधान ईलम सिंह, पूर्व ब्लाक प्रधान सुंदर पाल, टिंकू देशवाल व पूर्व जिला प्रधान जयकरण कादियान सहित कई अन्य किसान नेताओं को घर पर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं।

बॉक्स

दिल्ली कूच को लेकर सैकड़ों ट्रैक्टर तैयार : भाकियू
बापौली : भाकियू किसान भवन के प्रधान सूरजभान रावल ने गढ़ी भल्लौर स्थित अपने आवास पर नजरबंद रहे। उन्होंने कहा कि दिल्ली कूच को लेकर सैकडों ट्रैक्टर तैयार हैं। ट्रैक्टरों का बीमा भी कराया जा रहा है। पंजाब के किसानों के पानीपत पहुंचने पर उनके साथ शामिल होकर दिल्ली की तरफ कूच करेंगे। पानीपत में पंजाब के किसानों का स्वागत भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान पिछले आंदोलन में सरकार के वायदे को याद दिलाने जा रहे हैं। पुलिस किसानों को दिल्ली कूच से रोक रही है। यह लोकतंत्र में लोगों अपनी मांगों को लेकर धरना व प्रदर्शन करने का अधिकार है। यहां उनके अधिकारों को भी छीना जा रहा है।



बॉक्स
कांग्रेस विधायक धर्म सिंह ने किसानों के दिल्ली कूच का किया समर्थन
बापौली। समालखा हलका से कांग्रेस विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने दिल्ली कूच कर रहे किसानों को समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा-पंजाब के किसान दिल्ली में मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से जाना चाहते हैं, लेकिन सरकार उन्हें रोक रही है। यह किसानों के अधिकारों का हनन है। उन्होंने बुधवार को सनौली, अत्तोलापुर, बापौली व गोयला सहित कई गांवों में दौरा किया। उन्होंने कहा कि किसानों के पिछले आंदोलन के दौरान भाजपा की सरकार के किसानों से किए वायदा पूरा नहीं किए। ऐसे में किसानों दिल्ली कूच का फैसला लेना पड़ा। अब इनको आगे नहीं जाने दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed