फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police kept running all night on fake information of bomb

बम की फर्जी सूचना पर रातभर दौड़ती रही पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Police kept running all night on fake information of bomb
पानीपत। गांव सिवाह में बम होने की सूचना पर पानीपत पुलिस रविवार की रात भर खाक छानती रही। पूरे गांव में दौड़ लगाई, लेकिन कहीं कुछ नहीं मिला। असल में रात में एक युवक ने पुलिस कंट्रोल रूम में गांव में बम होने की सूचना दे दी। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और तलाश शुरू की, लेकिन कुछ हासिल नहीं हुआ। जिसके बाद इस निष्कर्ष पर पहुंचा गया कि सूचना फर्जी थीं। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को काबू किया गया, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

रविवार की रात गांव सिवाह में बम होने की सूचना पर चांदनीबाग थाना पुलिस, सेक्टर-29 थाना पुलिस, तीनों सीआईए प्रभारी और उनकी टीम के साथ डीएसपी की टीम दौड़ पड़ी। करनाल से भी एक पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचा। रात भर बम की खोज में पुलिस इधर से उधर दौड़ लगाती रही और बाद में फर्जी कॉल निकली। जिसके बाद पुलिस ने उस नंबर को ट्रेस करना शुरू किया, जिससे पुलिस कंट्रोल रूम में बम होने की सूचना दी गई। यह नंबर गांव सिवाह निवासी एक युवक का निकला। पुलिस ने सोमवार की रात उसे नशे की हालत में धरदबोचा। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। इंस्पेक्टर अंकित कुमार ने बताया कि एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed