फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police crackdown on gangsters, search operation carried out on three houses

Panipat News: गैंगस्टरों पर पुलिस का शिकंजा, तीन के मकानों पर चलाया सर्च अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Police crackdown on gangsters, search operation carried out on three houses
पानीपत। दिल्ली के तिहाड़ जेल में गैंगवार के बाद पुलिस ने जिले में गैंगस्टरों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गैंग की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ ही पिछले तीन दिनों में पुलिस तीन गैंगस्टरों के ठिकानों पर दबिश दे चुकी है। यहां सर्च अभियान भी चलाया गया। गैंगस्टरों की संपत्ति की भी तलाश की जा रही है। एक गैंगस्टर की मॉडल टाउन स्थित कोठी को नगर निगम ने नोटिस भी दिया है। इधर 25 हजार के इनामी गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू की धरकपड़ तेज कर दी गई है। पुलिस का दावा है कि गैंगस्टर को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में पिछले कई वर्षों से गैंगस्टरों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं। रिफाइनरी और थर्मल के आसपास गैंगस्टरों के कई काम चल रहे हैं। पिछले साल रिफाइनरी रोड पर अवैध टोल वसूली के मामले में एक मुकदमा भी दर्ज किया गया था। गत दिनों सेक्टर 13-17 थानाक्षेत्र में टोल प्लाजा के आसपास रेहड़ी चालकों से वसूली का मामला सामने आया था। पुलिस ने इसमें छह आरोपियों को नामजद कर कई के खिलाफ वसूली और जान से मारने की धमकी देने सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके अलावा कार खरीद-बिक्री कारोबारी संदीप से 10 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। इसमें राकेश उर्फ पंपू गैंग का नाम सामने आया था। पुलिस गैंग के कई गुर्गों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

पिछले दिनों पुलिस ने जिले के तीन बड़े गैंगस्टरों के स्थानों पर सर्च अभियान चलाया था। एक गैंगस्टर के सेक्टर-13-17 स्थित मकान पर पुलिस ने कई घंटे तक तलाशी ली। बताया जा रहा है कि पुलिस को इसमें कुछ नहीं मिला। दूसरे गैंगस्टर के मॉडल टाउन स्थित मकान पर पुलिस ने दबिश दी थी। बताया जा रहा है कि गैंगस्टर मकान की छत से कूदकर फरार हो गया। इनके अलावा एक अन्य बड़े गैंगस्टर के घर पर पुलिस ने सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस ने राकेश उर्फ पंपू के दो गुर्गों राहुल उर्फ भूरी निवासी भूरी व राहुल उर्फ गुढ़ा निवासी गुढ़ा सोनीपत को गिरफ्तार किया है। राहुल से एक 315 बोर का देसी पिस्तौल और राहुल उर्फ गुढ़ा से चार कारतूस बरामद किए गए हैं। पिस्तौल लोड था। उन्होंने बताया कि सिवाह गांव निवासी राकेश ने कुछ दिन पहले हिमाचल के रोपड़ मंडी से एक युवक से उन्हें दिलवाया था। उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद कोर्ट में पेश किया। राहुल उर्फ भूरी पर मारपीट, हत्या, रंगदारी मांगने व आर्म्स एक्ट के पांच मुकदमे पानीपत में दर्ज हैं। इनमें से तीन में वह फरार चल रहा था। राहुल उर्फ गुढ़ा पर लूट, रंगदारी मांगने, जानलेवा हमला व आर्म्स एक्ट के पानीपत, रोहतक व सोनीपत में 11 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी राहुल उर्फ गुढ़ा पहले अमरजीत रिठाल गैंग का सदस्य था। वह वर्ष 2018 में राकेश उर्फ पंपू की गैंग में शामिल हो गया था। वह पानीपत में दर्ज चार मुकदमों में फरार चल रहा था। आरोपी गैंगस्टर राकेश उर्फ पंपू फरार है। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

गैंगस्टरों की प्रॉपर्टी तलाशने के साथ उनके संदिग्ध स्थानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दिनों तीन गैंगस्टरों के अलग-अलग स्थानों पर पुलिस ने दबिश भी है। राकेश उर्फ पंपू फरार है और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस जिले में किसी आपराधिक गैंग को नहीं बढ़ने देगी।
- अजीत सिंह शेखावत, एसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed