फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Police busy searching the mobile phone of the Block Committee Chairman

Panipat News: ब्लॉक समिति के अध्यक्ष के मोबाइल को खंगालने में जुटी पुलिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:05 AM IST
विज्ञापन
Police busy searching the mobile phone of the Block Committee Chairman
पानीपत। आगंनबाड़ी कार्यकर्ता को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी बापौली ब्लॉक समिति के अध्यक्ष जोनी से पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में ले लिए। साथ ही पैन ड्राइव भी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सोमवार को रिमांड का समय पूरा होने पर आरोपी जोनी को अदालत में पेश किया जाएगा। उधर, महिला की अश्लील वीडियो वायरल करने के वाले दूसरे आरोपियों की भी पुलिस तलाश कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा। बापौली थाने में 15 जून को एक व्यक्ति ने मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन

उसका आरोप था कि उसकी पत्नी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता थी। ब्लॉक समिति के अध्यक्ष जोनी ने उसे बहलाकर उसका यौन शोषण किया। इसी बीच उसने उसकी एक वीडियो बना ली। जिसके बाद वह उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा और पैसे हड़पता रहा। यही नहीं उसने अपने साथियों के साथ मिलकर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया था। जिससे परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को बापौली थाना पुलिस ने आरोपी जोनी को गिरफ्तार कर लिया था। जिसे अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया था। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि आरोपी के कब्जे से उसके मोबाइल फोन भी लिए हैं। पुलिस मोबाइल फोन खंगालने में जुटी है। जांच में पता चला था कि आरोपी ने वीडियो एक पैन ड्राइव में सेव सेव कर रखी थी।

पुलिस उसकी भी तलाश कर रही है। इसके साथ ही उसके चार अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है। इन सभी पर भी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप हैं। बापौली थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि आरोपी के कब्जे से उसके मोबाइल फोन बरामद किए जा रहे हैं। मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए भी भेजा जाएगा। सोमवार को रिमांड का समय पूरा होने पर आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed