{"_id":"625492a0d0525012023c9a25","slug":"players-will-be-selected-in-sports-nurseries-will-get-stipend-panipat-news-knl1046536165","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल नर्सरियों में होगा खिलाड़ियों का चयन, मिलेगा वजीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल नर्सरियों में होगा खिलाड़ियों का चयन, मिलेगा वजीफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जिले के विभिन्न सरकारी व गैर-सरकारी शिक्षण संस्थाओं को विभाग की ओर से विभिन्न खेलों की नर्सरियां अलॉट की गई हैं, जिनमें खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। इनमें 13 अप्रैल को खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र , परिवार पहचानपत्र और फोटो आदि लेकर अनिवार्य है। इसमें चयनित 8-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1500 तथा 15-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमास की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि गोयल कलां के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गोयलाकलां में लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता होगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टीकल्याणा में लड़कियों की रेसलिंग, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आसन कलां में लड़कों की हैंडबाल प्रतियोगिता होगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में लड़कों की फुटबाल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टी कल्याणा में लड़कों की वालीवॉल प्रतियोगिता होगी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुराड़ में लड़कों की रेसलिंग, जीएमएस शहर मालपुर समालखा में लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता होगी।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कवी में लड़कों की एथलेटिक्स मिक्स व डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में लड़कों की फुटबॉल प्रतियोगिता होगी। न्यू ईरा पब्लिक स्कूल मतलौडा में लड़कों की ताइक्वांडो व संस्कृति पब्लिक स्कूल खंडरा एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं होंगी। सरस्वती पब्लिक स्कूल मतलौडा लड़कों की कबड्डी व न्यू मॉडर्न वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाबरपुर में कराटे प्रतियोगिता होगी। गीता विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुडशाम में वॉलीबाल व कुराना के ऋषिकुल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बास्केटबॉल प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि इनमें चयनित 8-14 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 1500 तथा 15-19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों को 2000 रुपये प्रतिमास की दर से छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।