फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Players participating in the games will be able to take the exam after the competition.

Panipat News: खेलाें में भाग लेने वाले खिलाड़ी प्रतियोगिता के बाद दे सकेंगे परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Players participating in the games will be able to take the exam after the competition.
पानीपत। खेलों में रूचि रखने वाले विद्यार्थियों को सीबीएसई ने राहत दी है। अब राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी प्रतियोगिता के बाद परीक्षा दे सकेंगे। इसके साथ ही किसी इंटरनेशनल ओलंपियाड में जा रहे विद्यार्थी भी बाद में परीक्षा दे सकेंगे। इसको लेकर सीबीएसई द्वारा स्कूलों को सर्कुलर जारी कर दिया गया है। इसके लिए खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को सीबीएसई को पहले ही जानकारी देनी होगी।
विज्ञापन


सरकार की ओर से जहां खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं स्कूलों में भी नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए खेल एवं फिजिकल एजुकेशन का एक कक्षा अनिवार्य कर दी गई है। पढ़ाई के साथ खेलों को महत्व देने वाले विद्यार्थियों को सीबीएसई ने भी रियायत दी है। बोर्ड के अनुसार अगर कोई विद्यार्थी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाला हो और यात्रा या खेल की तिथियां परीक्षा के बीच में पड़ रही हो तो विद्यार्थी खेलकूद प्रतियोगिता के बाद परीक्षा दे सकेगा। हालांकि प्रतियोगिता राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर की होनी चाहिए या फिर स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया से मान्यता प्राप्त हो। इसके साथ ही सीबीएसई से मान्यता प्राप्त क्रिकेट प्रतियोगिता में भी भाग लेने की छूट मिलेगी। खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र लेकर बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में 31 दिसंबर तक आवेदन करना होगा।
विज्ञापन



बता दें कि कई बार 10वीं और 12वीं के छात्र ओलंपियाड और एथलेटिक की वजह से पेपर नहीं दे पाते हैं। ऐसे में उनके लिए सीबीएसई ने उपाय निकाल लिया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने घोषणा की है कि कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के छात्रों के लिए 2024 की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी-मार्च में होंगी। हालांकि, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों और अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड में भाग लेने वाले छात्रों के लिए एक उपाय निकाला है। उनके लिए सीबीएसई बाद की तारीख में विशेष परीक्षा आयोजित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन





छात्र एथलीटों को सशक्त बनाना
युवाओं के बीच खेल और शैक्षिक गतिविधियों दोनों को बढ़ावा देने के महत्व को पहचानते हुए सीबीएसई ने छात्रों को विशेष परीक्षाओं में बैठने का अवसर प्रदान करने का निर्णय लिया है। अगर उनकी बोर्ड परीक्षा की तारीखें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों और यात्रा सहित अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड की तारीखों से टकराती हैं, तो उनके लिए विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी।


कंपार्टमेंट और प्रयोगात्मक परीक्षा देनी जरूरी
प्रतियोगी खिलाड़ियों को यह ध्यान रखना जरूरी है कि यह नियम विशेष कंपार्टमेंट या प्रेक्टिकल परीक्षा पर लागू नहीं होंगे। इसके लिए स्कूलों को इसका एप्लीकेशन प्रोसेस फॉलो करना होगा। स्कूल को छात्रों के लिए इस प्रक्रिया को आसान बनाना होगा। इन फार्म में साई और होमी भाभा विज्ञान शिक्षा केंद्र की सिफारिशें शामिल होनी चाहिए। ये पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट संबंधित संगठनों के नोडल अधिकारियों द्वारा जारी किया जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed