फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Person from England found negative, home quarantine

इंग्लैंड से आया व्यक्ति निगेटिव मिला, होम क्वारंटीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Person from England found negative, home quarantine
पानीपत। इंसार बाजार में लगी हुई लोगों की भीड़, बगैर मास्क के दिखे ज्यादातर लोग। - फोटो : Panipat
पानीपत। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। इंग्लैंड से आए एक यात्री का आरटीपीसी टेस्ट निगेटिव मिला है, उसे आठ दिन के लिए होम क्वारंटीन किया गया है। चार दिन में विदेश से 79 लोग शहर में आए हैं। इनमें से 70 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने ट्रेस कर क्वारंटीन कर दिया है। इनके आरटीपीसीआर टेस्ट कराए गए हैं। अभी नौ लोगों को ट्रेस करना बाकी है। सबसे ज्यादा लोग यूरोप व यूएई से आए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का सबसे अधिक फोकस यूरोप से आने वाले लोगों पर है। दूसरी ओर अब तक शहर में दक्षिण अफ्रीका से कोई यात्री नहीं आया है। निर्देशों के अनुसार, विदेश से आने वाले सभी यात्रियों को 72 घंटे पहले हुई आरटीपीसीआर जांच की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। यदि रिपोर्ट निगेटिव है तो भी उन्हें होम क्वारंटीन रहना होगा। आठवें दिन दोबारा टेस्ट होगा और सात दिन तक सेल्फ मॉनीटरिंग करनी होगी।
विज्ञापन

अस्पतालों व बाजारों में भीड़ बढ़ा रही चिंता
ओमिक्रॉन को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है, लेकिन जनता पर इसका कोई खास प्रभाव नहीं पड़ रहा है। सिविल अस्पताल में आने वाले लोग मास्क का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। बाजारों में लोगों की भीड़ ज्यौं की त्यौं है। सभी सार्वजनिक स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियम टूट रहे हैं। दूसरी ओर अब शहर में मास्क व सैनिटाइजर की बिक्री भी न के बराबर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन को करनी होगी सख्ती
प्रदेश के कई जिलों में पुलिस ने बिना मास्क वालों के दोबारा चालान काटने शुरू कर दिए हैं, लेकिन पानीपत में प्रशासन ने अब तक कार्रवाई शुरू नहीं की है। प्रशासन को इस संबंध में खतरा बढ़ने से पहले सख्ती करनी होगी।
इन देशों से आए यात्री-
पानीपत लौटने वालों में अधिकतर मॉडल टाउन, यमुना एंन्कलेव, एल्डिको व टीडीआई सिटी से हैं। ये लोग यूएई, चीन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, अमेरिका, न्यूजीलैंड व इंग्लैंड से हैं। स्वास्थ्य विभाग ने विदेश से लौटे लोगों के स्वास्थ्य की मॉनीटरिंग करने के लिए आशा वर्कर की ड्यूटी लगाई है। प्रत्येक दिन घर में दस्तक देकर स्वास्थ्य की रिपोर्ट लेंगी। अगर किसी को कोरोना के लक्षण हैं कि तो उन्हें जांच के लिए प्रेरित करेंगी।

विदेश से लौटे लोगों के लिए गाइडलाइन
जोखिम वाले देशों से आने वाले यात्रियों की एयरपोर्ट पर ही कोरोना जांच होगी।
यात्रियों को 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट दिखानी होगी।
संक्रमित यात्री को आइसोलेट किया जाएगा, सैंपल की जीनोम सीक्वेसिंग भी होगी।
रिपोर्ट निगेटिव आने पर क्वारंटीन रहना अनिवार्य होगा।
आठवें दिन पुन: टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव होने पर सात दिन सेल्फ मॉनीटरिंग होगी।
लोगों से अपील नियमों का पालन करें
कोरोना का खतरा टला नहीं है। स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। लोगों से अपील है कि वो सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करें। कोरोना के लक्षण मिलने पर जांच जरूर कराएं। अगर कोई विदेश से आता है तो विभाग को इसकी जानकारी जरूर दें। -डॉ. जितेंद्र कादियान, सिविल सर्जन पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed