{"_id":"61e08a7d2c00ba715d039756","slug":"people-laid-to-save-the-house-panipat-news-knl95958110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशियाना बचाने के लिए बिछे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशियाना बचाने के लिए बिछे लोग
विज्ञापन
पानीपत। जाटल रोड पर बने मंदिर को तोड़ने पहुंचे लोगों ने किया विरोध, भारी संख्या में पुलिस फोर्स।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जैसे ही सिंचाई विभाग अपनी जमीन को कब्जा मुक्त करवाने की शुरुआत मंदिर को तोड़ने से करने लगा तो इसके विरोध में सैकड़ों लोग एकजुट हो गए और मंदिर के बाहर जय श्रीराम के नारे लगाने लगे। भगवान के दरबार के सामने और उनके जयकारों को सुन जेसीबी मशीनों के पहिए तक थम गए। इसके बाद स्थानीय महिलाएं जेेसीबी मशीनों के सामने लेट गईं। महिलाओं को देख उनके बच्चे, बूढ़े और जवान भी उनके साथ डट गए। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने पुलिस को बल प्रयोग करने के लिए कहा।
मशीनों के सामने महिलाओं और लोगों को मौके से जबरन हटाने का प्रयास किया जाने लगा। इसके बाद सभी को आभास हो गया था कि अब कुछ मिनटों में उनके आशियाने धराशायी हो जाएंगे। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने अपना आपा खो दिया और मशीन पर पत्थर बरसा दिए। इन पत्थरों ने जेसीबी का शीशा तक तोड़ दिया। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ लेकिन विभागीय अधिकारियों को अंदेशा हो चुका था कि लोग अपना आशियाना बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।
मौके पर जबरदस्त विरोध के सूचना जिले के आला अधिकारियों तक को दी गई। इसके बाद मौके की स्थिति से निपटने की कमांड एसडीएम को सौंपी गई। एसडीएम ने मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को सुना और हालात को देखते हुए कार्रवाई को स्थगित करवा दिया। अब शनिवार को लोग डीसी से मिलेंगे।
विज्ञापन
नहरी विभाग ने चस्पा कराए थे 112 कब्जों पर नोटिस
नहरी विभाग ने अपनी जमीन को कब्जा मुक्त करवाने के लिए 112 अवैध कब्जाधारियों को नोटिस दिए थे। नोटिस में सात दिन का समय दिया गया था। सात दिन के बाद विभाग कार्रवाई करने का प्लान था जो वीरवार को अमल में लाई गई। इसके लिए जिला प्रशासन ने एटीपी नवीन कुमार को बतौर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तक नियुक्त कर लिया था।
विभाग ने बनाए दो फेज
नहरी विभाग ने असंध रोड से लेकर बाल विकास स्कूल तक एक फेज बनाया है। वहीं, बाल विकास स्कूल से लेकर जाटल रोड तक दूसरा फेज बनाया है। बाल विकास स्कूल के पास नहरी विभाग के कर्मचारियों की कॉलोनी है। इसके पीछे से अवैध कब्जे हैं। पहले इस जमीन पर 87 कब्जे थे। बाद में 25 जगहों पर और अवैध कब्जे हो गए। अब पूरी जमीन पर कुल 112 जगह पर कब्जे हो चुके हैं।
बोले अधिकारी:
नहरी विभाग के एक्सईएन सुरेश सैनी ने बताया कि उक्त जमीन नहरी विभाग की है, इस पर लोगों ने कब्जे किए हैं। इस जमीन को कब्जा मुक्त् करवाने के लिए इन लोगों को नोटिस तक दिए जा चुके हैं और अवैध कब्जों को छुड़वाने के लिए जिला प्रशासन से ड्यूटी मजिस्ट्रेट लिया गया था।

पानीपत। मंदिर के आगे खड़े हुए लोगों को धक्का देकर साइड़ करते हुए पुलिसकर्मी।- फोटो : Panipat

पानीपत। मंदिर की दीवार को तोड़ते हुई जेसीबी ।- फोटो : Panipat

पानीपत। जब मंदिर को तोड़ा गया तो जेसीबी के आगे लेटा स्थानिय बुजुर्ग उसको उठाते हुए पुलिसकर्मी।- फोटो : Panipat