{"_id":"652afa682393812d8d0bc9e8","slug":"pcb-will-build-a-park-with-the-amount-recovered-from-fines-from-entrepreneurs-panipat-news-c-244-1-pnp1003-7673-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: उद्यमियों से जुर्माने की वसूली राशि से पार्क बनाएगा पीसीबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: उद्यमियों से जुर्माने की वसूली राशि से पार्क बनाएगा पीसीबी
विज्ञापन
पानीपत। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) उद्यमियों से जुर्माने में वसूले 1.34 करोड़ रुपये में से 67 लाख रुपये में दो पार्क बनाएगा। बोर्ड ने सेक्टर 29 पार्ट टू में पार्क बनाने के लिए भूमि चिह्नित की है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमानुसार उद्यमियों से वसूली जाने वाली राशि का 50 प्रतिशत बोर्ड को पानीपत के पर्यावरण पर ही खर्च करना होता है। उद्यमियों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से जल्द ये दोनों पार्क बनाने की मांग की है।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने पिछले दो साल में ये जुर्माना राशि उद्यमियों से वसूली है। यहां दो पार्क बनने के बाद उद्यमियों के लिए सेक्टर 29 पार्ट टू में पांच पार्क हो जाएंगे। दो पार्क नगर निगम बना रहा है। इनके अलावा एक पार्क कृष्णा गार्डन के पास बनाया जाएगा। वहीं दूसरी ओर अब तापमान के गिरने के साथ साथ एक्यूआई भी बढ़ रहा है। शनिवार को एक्यूआई 129 दर्ज किया गया है। ये येलो जोन में है। इस प्रदूषण स्तर को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है।
पराली जलने की घटनाओं के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले एक सप्ताह में एक्यूआई 50 अंक तक बढ़ चुका है। अब सुबह शाम स्मॉग भी महसूस होने लगी है। एक्यूआई के एक दम बढ़ने का बड़ा कारण तापमान में आई गिरावट भी है। एक अक्टूबर से अब तक तापमान में सात डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। बढ़ते एक्यूआई से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की चिंता भी बढ़ रही है। आने वाले दिनों में उद्यमियों की चिंता भी बढ़ेगी। 200 अंक पर एक्यूआई पहुंचने पर एयर कमिशन ऑफ क्वालिटी मैनेजमेंट के निर्देशों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड फैक्टरियों का निरीक्षण करेगा। जेनरेटर चलते मिलने पर सील किए जाएंगे।
विज्ञापन
एयर कमीशन ऑफ क्वालिटी मैनेजमेंट ने ग्रैप में स्कूलों व अस्पतालों को जेनरेटर के संचालन में छूट दी है। बिजली आपूर्ति ठप होने के बाद अस्पतालों में जीवनदायिनी मशीनें जेनरेटर पर संचालित की जाती है। इसलिए यहां प्रतिबंध से मरीजों की जान को खतरा रहता था। स्कूलों में बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो इसलिए वहां भी छूट दी गई है। अस्पताल व स्कूल संचालकों को एसीक्यूएम की ओर से हिदायत दी गई है कि वो 31 दिसंबर तक जेनरेटर सेट में ड्यूल किट लगवा लें।
जुर्माने की राशि से 67 लाख रुपये पार्कों पर खर्च किए जाने हैं। इसके लिए उनकी अधिकारियों से बात चल रही है। इस राशि से दो पार्क बनेंगे। दो पार्क नगर निगम बना रहा है। सीपीसीबी के नियमानुसार जुर्माने की 50 प्रतिशत राशि पानीपत के पर्यावरण पर खर्च करनी होती है।
नितिन अरोड़ा, अध्यक्ष पानीपत डायर्स एसोसिएशन