फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Patwari and lawmen protested for their rights

Panipat News: हक के लिए पटवारी और कानूनगो ने जताया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Patwari and lawmen protested for their rights
पानीपत। लंबित मांगों के लिए मंगलवार को भी जिले की पांचों तहसीलों के पटवारी और कानूनगो हड़ताल पर रहे। जिससे इंतकाल दर्ज करवाने, जमाबंदी बनवाने, गिरदावरी व मौका रिपोर्ट के अलावा प्रमाणपत्र बनाने के काम प्रभावित रहे। पटवारियों की ये हड़ताल तीन जनवरी से शुरू हुई थी। अब 28 दिन बीत जाने के बाद भी सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना है। पटवारी और कानूनगो भी धरना समाप्त करने के मूड में नहीं है। इससे किसान और विद्यार्थी वर्ग सबसे ज्यादा परेशान है। वहीं, हजारों लोगों के काम लटके पड़े हैं। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर चल रही ये हड़ताल बुधवार को भी जारी रहेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र उर्फ बुल्ले शाह और धर्मवीर मलिक मंगलवार को धरने पर बैठे पटवारियों को समर्थन देने के लिए भी पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी को सड़कों पर धक्के खाने के लिए मजबूर कर दिया है। पूरे हरियाणा में सबसे कुमाऊं विभाग के पटवारी और कानूनगो तीन जनवरी से लगातार धरने पर चल रहे हैं। जिससे जनता के काम इंतकाल, लोन, आय प्रमाण पत्र अटके पड़े हैं। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने इनकी मांगें नहीं मानी तो कांग्रेस भी पटवारियों के साथ सरकार के खिलाफ अपना मोर्चा खोल देगी ।
विज्ञापन

इस दौरान सर्व कर्मचारी संघ के राज्य कार्यकारिणी के सदस्य सीलक राम मालिक और पूर्व प्रधान सुल्तान देशवाल ने बताया की हरियाणा में सर्व कर्मचारी संघ दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है। धरने का मंच संचालन सचिव दिलावर और अध्यक्षता जिला प्रधान मुकेश ने की। मीडिया प्रभारी सुधांशु ने बताया की धरना 31 जनवरी तक चलेगा। उसके बाद राज्य कार्यकारिणी के निर्देशानुसार आगे भी बढ़ाया जा सकता है। इस माैके पर नरेश कुमार, भीम सिंह, महेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, विजेंद्र कुमार, अशोक कुमार कानूनगो सहित सुरेंद्र, राकेश मलिक, विजेंद्र, जोगिंद्र सहित सभी पटवारी हाजिर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed