फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Passengers are getting convenience due to stoppage of Vande Bharat train

Panipat News: वंदे भारत ट्रेन के ठहराव से यात्रियों को मिल रही सुविधा, नौ यात्रियों ने किया सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Passengers are getting convenience due to stoppage of Vande Bharat train
फोटो- 4
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। पानीपत में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का ठहराव शुरू होने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। अब स्थानीय यात्री बिना किसी परेशानी के सीधे दिल्ली और फिरोजपुर तक तेज और आरामदायक सफर कर पा रहे हैं। हालांकि अभी शुरुआती दिनों में यात्रियों की संख्या कम है।
सोमवार को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 26462 पानीपत रेलवे स्टेशन पर दोपहर 1:06 बजे पहुंची। जबकि इसका समय 1:04 बजे का है। ट्रेन यहां तीन मिनट के ठहराव के बाद 1:09 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुई। दूसरे दिन नौ यात्रियों ने वंदे भारत एक्सप्रेस में पानीपत से दिल्ली तक सफर किया। इनमें देशराज कॉलोनी निवासी मानसी ने चेयर क्लास में 674 रुपये का टिकट बुक कराया, जबकि रिफाइनरी टाउनशिप निवासी एमके चौहान ने भी ऑनलाइन टिकट बुक कर यात्रा की। वहीं ट्रेन का वापस दिल्ली से फिरोजपुर जाते समय पानीपत रेलवे स्टेशन पर सायं पांच बजे पहुंची।
विज्ञापन

दोनों यात्रियों ने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव से अब पानीपत के यात्रियों को दिल्ली, लुधियाना, अमृतसर जैसे बड़े शहरों के लिए तेज और आधुनिक रेल सुविधा मिल रही है। ट्रेन में अत्याधुनिक सुविधाएं जैसे आरामदायक सीटें, सेंसर आधारित दरवाजे, ऑन बोर्ड वाई-फाई, जीपीएस आधारित सूचना प्रणाली और स्वच्छ कोच यात्रियों को नई अनुभव प्रदान कर रहे हैं। आने वाले दिनों में ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन :

वंदे भारत ट्रेन का पानीपत में ठहराव यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। इससे समय की बचत होगी और यात्रा सुविधाजनक बनेगी। इसमें यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ेगी।
-मुकेश, सीएमआई रेलवे स्टेशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed