फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Participants will give presentations in Republic Day celebrations

Panipat News: गणतंत्र दिवस समारोह में प्रस्तुतियां देंगे प्रतिभागी

Sat, 25 Jan 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sat, 25 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Participants will give presentations in Republic Day celebrations
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। शिवाजी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारी को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने अंतिम पूर्वाभ्यास में ध्वज फहराया और फुल ड्रेस रिहर्सल कार्यक्रम का निरीक्षण किया।

डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी को शिवाजी स्टेडियम में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस दिवस पर आयोजित होने वाले समारोह में सुबह 10 बजे समारोह के मुख्यअतिथि हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ध्वज फहराएंगे।
विज्ञापन


डीईओ राकेश बूरा ने सभी टीम प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रत्येक टीम अपनी शानदार प्रस्तुति दे ताकि कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेहद खास होगा जिला स्तरीय महोत्सव : उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र दहिया ने कहा कि गणतंत्र दिवस पर शिवाजी स्टेडियम में जिला स्तरीय महोत्सव इस बार खास होगा। कमांडो के जवान मार्च पास्ट की प्रस्तुति के साथ विभिन्न करतब दिखाएंगे। वहीं, स्कूली बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुतियों से महोत्सव में समा बांधेंगे। मार्च पास्ट में हरियाणा पुलिस पुरुष व महिला टुकड़ी, एनसीसी गर्ल्स, होमगार्ड, स्काउट व गर्ल गाइड प्रजातंत्र के प्रहरी की टुकड़ियां भी मंच के आगे से मार्च पास्ट करते हुए गुजरेंगी। गणतंत्र दिवस समारोह में विभिन्न विकासात्मक झांकियां भी भाग लेंगी। परेड कमांडर डीएसपी ज्योति रहेंगी। शहर के विभिन्न स्कूलों के करीब 1900 बच्चे मास पीटी, डंबल व लेजियम में भाग ले रहे हैं।

उपायुक्त ने व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश : उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वें पूरे शहर की सफाई के साथ-साथ मैदान की सफाई, समारोह स्थल पर झंडे इत्यादि भी लगवाएं। स्टेडियम की ओर मुड़ने वाले रामलाल चौक पर भी एक तोरण द्वार बनाया जाएगा। यातायात व सुरक्षा व्यवस्था खासकर छात्राओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की व्यवस्था भी पुलिस की रहेगी। उपायुक्त ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से कहा कि जहां भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, वहीं गणतंत्र दिवस हमारा महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व भी है। इसलिए प्रबंध करने वाले सभी संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूचि लेकर पूरी निष्ठा व लगन से कार्य कर योगदान देें।

फाइनल रिहर्सल में ये अधिकारी रहे मौजूद : फाइनल रिहर्सल के मौके पर एसपी लोकेंद्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त पंकज यादव, सीईओ जिला परिषद नरेंद्र पाल मलिक, एसडीएम ब्रहमप्रकाश, नगराधीश टीनू पोशवाल, डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स, डीएसपी ट्रैफिक सुरेश सैनी, बीईओ पानीपत बिजेंद्र हुड्डा, बीआरसी विक्रम सहरावत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी प्रदीप मलिक मौजूद रहे।
नई अनाज मंडी में की फाइनल रिहर्सल
इसराना। गणतंत्र दिवस पर उपमंडल स्तरीय समारोह का आयोजन इसराना की नई अनाज मंडी में कराया जाएगा। समारोह में बतौर मुख्यातिथि राई विधायक कृष्णा गहलोत होंगी। इसको लेकर शुक्रवार को नई अनाज मंडी में फाइनल रिहर्सल की गई। तहसीलदार नरेंद्र दलाल ने परेड टुकड़ियों का निरीक्षण कर सलामी ली। स्कूली बच्चों ने मास पीटी शो व देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। साथ ही स्कूली बच्चों ने प्रदेश की संस्कृति की झलक दिखाई। इस मौके पर बीईओ डॉ. सुनीता कादियान, एएसएमओ डॉ. अश्वनी कुमार, मार्केट कमेटी सचिव पवन नागपाल व राजकीय कॉलेज प्राचार्य डॉ. बलिंदर गुलिया मौजूद रहे। संवादविद्यार्थियों ने दी शानदार प्रस्तुति

समालखा। गणतंत्र दिवस पर उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम की फाइनल रिहर्सल शुक्रवार को नई अनाज मंडी में हुई। एसडीएम समालखा अमित कुमार ने ध्वज फहराया। इसके बाद उपमंडल अधिकारी द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। हरियाणा पुलिस की टुकड़ी, एनसीसी व विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट निकाला। एसडीएम ने बताया कि गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में समालखा विधायक मनमोहन भड़ाना मुख्यातिथि होंगे। इस मौके पर डीएसपी नरेंद्र कुमार, बीडीपीओ नितिन यादव, बीईओ नीलम कुंडू, समालखा पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र व संदीप घनघस मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed