{"_id":"613d07cf8ebc3ea804182de6","slug":"parents-took-flight-smile-on-neeraj-s-face-panipat-news-knl82901491","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां-पिता ने भरी उड़ान, नीरज के चेहरे पर मुस्कान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां-पिता ने भरी उड़ान, नीरज के चेहरे पर मुस्कान
विज्ञापन
पानीपत। फ्लाइट में अपने माता सरोज व पिता सतीश को चढ़ाते हए नीरज चोपड़ा।
- फोटो : Panipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। जापान की राजधानी टोक्यो में जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा का शनिवार को एक और सपना पूरा हो गया है। ट्वीट कर उन्होंने यह जानकारी साझा की कि आज उनके माता-पिता हवाई जहाज के मुसाफिर बने। शनिवार को लिखी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आज जिंदगी का एक सपना पूरा हुआ जब अपने मां-पापा को पहली बार फ्लाइट पर बैठा पाया। सभी की दुआ और आशीर्वाद के लिए हमेशा आभारी रहूंगा। उनकी इस पोस्ट ने लोगों के दिलों को जीतने का काम किया है।
चाहे बात हिंदी प्रेम की हो या माता-पिता से स्नेह की, अपने काम और अपनी बातों से पानीपत का यह खिलाड़ी अभी भी जमीन से जुड़ा हुआ ही दिखाई पड़ता है। अपना एक और सपना पूरा होने की जानकारी उन्होंने सोशल साइट पर देते हुए माता-पिता की तस्वीरें शेयर भी कीं। उधर, नीरज के चाचा सुरेंद्र ने बताया कि वह बचपन से ही अपने माता पिता को विमान यात्रा करवाना चाहते थे। माता सरोज व पिता सतीश सुबह जल्दी दिल्ली के लिए घर से रवाना हो गए थे।
चाचा ने यह भी बताया कि नीरज बचपन खुद तो फ्लाइट में घूमना चाहता था साथ में अपने माता-पिता को भी फ्लाइट में घूमाना चाहता था। उसने अपना यह सपना भी पूरा कर लिया है। चाचा ने यह भी बताया कि नीरज को गाड़ी और बाइक का भी बहुत शौक है। नीरज के पिता ने बताया था कि उसे हार्ले डेविडसन बाइक पसंद थी। उसकी कीमत 10 लाख रुपये से ज्यादा है। नीरज ने कॉमन वेल्थ में स्वर्ण पदक जीतने के बाद यह खरीद ली थी और जब भी वह घर आते थे उस पर घूमने निकल जाते थे ।
विज्ञापन
जेएसडब्ल्यू स्पोर्टस कार्यक्रम में गए
नीरज माता-पिता के साथ कर्नाटक के बेल्लारी स्थित इंस्पायर इंस्टीट्यूट ऑफ स्पोर्ट्स आईआईएस में अपने प्रमोटर जेएसडब्ल्यू स्पोर्ट्स के एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। उन तीनों के अलावा विमान में उनके कोच एवं जर्मनी के बायोमैकेनिक्स विशेषज्ञ क्लॉस बार्टोनिट्ज और ओलंपियन मुक्केबाज सतीश कुमार भी गए।
पोस्ट पर लाखों ने अपने सपने कॉमेंट किए
नीरज ने अपनी मां सरोज और पिता सतीश चोपड़ा के साथ इस मौके की तस्वीर इंस्टाग्राम, फेसबुक पर पोस्ट की जिसे केवल आठ घंटे में ही लाखों लोगों ने लाइक किया। केवल इंस्टाग्राम पर ही पांच लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया और फेसबुक पर 80 हजार लोगों ने पसंद किया है और उनकी फोटो के नीचे देश के हजारों युवाओं ने अपने माता-पिता को भी फ्लाइट में घूमाने और सपने पूरे करने की बात कही।

पानीपत। अपने माता पिता के साथ जहाज में सफर करते हुए नीरज।- फोटो : Panipat