{"_id":"579a578b4f1c1b967021e72e","slug":"panipat-samalkha-nagar-prishad-mc","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेयरमैन ने पार्षदों से कहा, एस्टीमेट बनाकर लाएं, कराएंगे विकास ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेयरमैन ने पार्षदों से कहा, एस्टीमेट बनाकर लाएं, कराएंगे विकास
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटिफिकेशन मिलने के बाद नगरपालिका के नए चेयरमैन अशोक कुच्छल ने वीरवार को पदभार ग्रहण किया। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में विधायक रविंद्र मच्छरौली के छोटे भाई विक्रम मच्छौली, आलोक बंसल सहित नपा के सभी वार्डों के पार्षद व गणमान्य भी नपा में उपस्थित थे। इससे पहले नगरपालिका पहुंचने पर चेयरमैन अशोक कुच्छल ने रिबन काटकर कार्यालय में प्रवेश किया।
अशोक कुच्छल ने कहा कि शहर का विकास करवाना ही उनकी प्राथमिकता है। बिना किसी भेदभाव के सभी वार्डों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। सभी वार्डों में जो समस्याएं हैं उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पार्षदों को भ्रष्टाचार से दूर रहने की नसीहत देते हुए कहा कि शहर के विकास में जितनी राशि आएगी उतनी ही लगनी चाहिए। अगर कहीं कोई भ्रष्टाचार नजर आया तो कार्रवाई की जाएगी। विक्रम
मच्छरौली ने विधायक रविंद्र मच्छरौली की तरफ से सभी वार्डों को 50-50 लाख रूपये देने की घोषणा करते हुए कहा कि पार्षद एस्टीमेट बनाकर लाएं और विकास कार्य शुरू करवाएं। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक बड़े घोटाले का वे पर्दाफाश करेंगे। इस दौरान भाजपा नेत्री रेणू धीमान ने पार्षद पतियों से अनुग्रह किया कि वे पार्षदों को आगे लाएं।
विज्ञापन
इस अवसर पर भाजपा शहरी अध्यक्ष जगदीश रमन, रेणू धीमान, कविता, सुरेश झंडा, श्याम सुंदर बरेजा, विक्रम रमन, रमेश छाबड़ा, रणबीर कपूर, केहर सिंह, जयपाल कुहाड़, प्रवीन बैनीवाल, राजेश ठाकुर, राजू दहिया, जयभगवान शर्मा उपस्थित थे।