फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat

महिला ने लगाया छेड़खानी और मारपीट का आरोप, दोनों पक्षों की रिपोर्ट दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
panipat
क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने गांव के ही एक व्यक्ति पर छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। बीचबचाव करने आई उसकी चाची के साथ गालीगलौच कर अंगूठा तोड़ दिया। वहीं दूसरे पक्ष के अशोक ने पहले पक्ष पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह पानीपत में नौकरी पर जाने के लिये घर से निकली ही थी। चौराहे पर अशोक उससे छेड़खानी करने लगा और धक्का देकर गिरा दिया। इससे मेरे पैर में चोट आई है। जब उसकी चाची छुड़ाने आईं तो अशोक ने उसका हाथ पकड़कर अंगूठा तोड़ दिया और गाली गलौच करने लगा। इसके बाद आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर गुंडों को बुलाकर जान से मारने की धमकी भी दी थी। उसने करीब छह महीने पहले भी उसने झगड़ा किया था और फिर बाद में माफीनामा दिया था। वहीं दूसरी तरफ अशोक ने बताया कि वह फूड सप्लाई विभाग में चौकीदारी करता है। गांव के ही कुछ लोग करीब एक सप्ताह से उसके बच्चों को तंग कर रहे थे। उन्हें मना करने पर आरोपियों गुलशन, नीटू, गौरव, निर्मला, कृष्णा ने उससे लाठी, डंडों से मारपीट की। पुलिस ने दोनों दोनों पक्षों की शिकायत के बाद केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed