{"_id":"9507854afd66aaca0cba40eb8e6dfe7a","slug":"panipat-fraud-money-service-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी डिप्लोमा से एएलएम की नौकरी, अब मुकदमा दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी डिप्लोमा से एएलएम की नौकरी, अब मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
Updated Tue, 20 May 2014 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली निगम में एक व्यक्ति ने आईटीआई के फर्जी डिप्लोमा पर एएलएम की नौकरी हासिल कर ली। विभागीय जांच में डिप्लोमा फर्जी मिलने पर एएलएम फंस गया और निगम अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यही नहीं, निगम ने आरोपी पर सैलरी के रूप में लिए लाखों रुपये भी हड़पने का आरोप लगाया है। मामला सनौली रोड सब डिवीजन का है और एक्सईएन कशिक मान ने इसकी शिकायत थाना माडल टाउन पुलिस को शिकायत दी है।
कशिक मान ने बताया कि बिजली निगम में गत दिनों महेंद्र शर्मा निवासी आजाद नगर एएलएम के पद पर नियुक्त हुआ था। उसके आईटीआई के डिप्लोमा की विभागीय जांच कराई गई तो डिप्लोमा फर्जी मिला।
विज्ञापन
आरोप है कि उसने इस फर्जी डिप्लोमा के आधार पर न केवल एएलएम की नौकरी हासिल की है, बल्कि निगम के 3,30,500 रुपये भी हड़प लिए।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कशिक मान की शिकायत पर आजाद नगर निवासी महेंद्र शर्मा के खिलाफ कई धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इसकी जांच आठ मरला चौकी प्रभारी विनीत को सौंपी है।
वर्जन
पुलिस को बिजली निगम से शिकायत मिली है। इसमें महेंद्र निवासी आजाद नगर में आईटीआई के फर्जी डिप्लोमा के आधार पर एएनएम की नौकरी पाने का आरोप है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर महेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपी को काबू कर लेगी।
-अनिल कुमार, प्रवक्ता, पुलिस पानीपत