फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat entrepreneurs forced to go to China again if yarn price rises

धागे की कीमत बढ़ी तो दोबारा चीन जाने को मजबूर पानीपत के उद्यमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Panipat entrepreneurs forced to go to China again if yarn price rises
Panipat entrepreneurs forced to go to China again if yarn price rises - फोटो : Panipat
भारत- चीन बॉर्डर पर तनाव कम होने के बाद अब पानीपत के उद्यमी दोबारा चीन के साथ व्यापार करेंगे। पानीपत के यार्न उद्यमियों की बीजिंग के उद्यमियों के साथ लगातार बातचीत भी चल रही है। उद्यमी चीन से सल्ब ( कहीं से मोटा कहीं से पतला) यार्न को बनाने की तकनीक लाने की प्रयास में है । भारत में फिलहाल ये तकनीक नहीं है। चीन से मशीनों का आयात रुकने के कारण उद्यमी स्वदेशी मशीनों से ही से धागा बना रहे हैं, लेकिन इसकी लागता महंगी पड़ रही है। इसलिए धागे के भी दाम दोगुना तक बढ़ गए हैं। अब चीन से आने वाली मशीनों से धागे का उत्पादन होगा तो धागे की कीमत भी कम होंगी।
विज्ञापन

पानीपत रंगीन धागा बनाने में विश्व में नंबर वन है। हर रोज पानीपत में 20 लाख किलोग्राम रंगीन धागा बनाया जा रहा है। ये धागा जर्मनी की अत्याधुनिक मशीनों से बनता है। पतला धागा बनाने में पानीपत देश में नंबर वन बन चुका है, लेकिन धागे की कीमत अधिक होने से खरीदार मिलने में बड़ी मुश्किल हो रही है। छोटे उद्यमियों को लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। देश में सल्ब धागा बनाने की अत्याधुनिक मशीनें उपलब्ध नहीं हैं। इन मशीनों के लिए उद्यमियों को चीन का रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पानीपत के धागे से विदेशों में टी शर्ट बननी शुरू हो गई है। पानीपत पतला धागा बनाने में कीर्तिमान हासिल कर चुका है। अब पानीपत की नजरे सल्ब धागे पर है। इस धागे का इस्तेमाल कुर्ते पयजामे और होम फर्निसिंग के उत्पाद बनाने में होता है। अब पानीपत के उद्यमियों की चीन की कई कंपनियों के साथ डील भी हुई है। अप्रैल के अंत तक ये मशीनें पानीपत में लाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed