{"_id":"57ed61144f1c1bc01c574401","slug":"panipat-diwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले साफ-सुथरा होगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले साफ-सुथरा होगा शहर
amar ujala beuro panipat
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर निगम ने शहर की स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत को दो जोन में करने के बाद अब सफाई कर्मियों को वार्ड वाइज बांट दिया है। हर वार्ड में जनसंख्या व एरिया के हिसाब से सफाई कर्मी दिए हैं। अब शहर का हर वार्ड दिवाली से पहले चकाचक होगा। जिसको देखते हुए मांग अनुसार सफाई कर्मियों और साथ वार्ड अनुसार सुपरवाइजरों की भी ड्यूटी लगाई है। ये सब वार्डों की सफाई पर नजर रखेंगे और अधिकारियों को रिपोर्ट देंगे।
पानीपत के नगर परिषद से नगर निगम बनने के बाद भी सफाई कर्मियों की अपेक्षाकृत संख्या नहीं बढ़ सकी थी। जिसके चलते शहर की पर्याप्त सफाई नहीं हो पाती थी और जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते थे। वार्ड पार्षद भी इसको लेकर नाराजगी जताते रहते थे और कई बार तो अधिकारियों के कार्यालय तक घेर लेते थे। नगर निगम ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए कारगर कदम उठाते हुए हर वार्ड में जनसंख्या व एरिया के अनुसार सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगा दी है। सफाई कर्मी इमानदारी के साथ ड्यूटी नहीं करते हैं तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाया जाएगा।
पार्षद लंबे समय से कर रहे थे मांग
नगर निगम पार्षदों द्वारा अपने वार्ड में सफाई कर्मियों की संख्या बढ़ाने की मांग लंबे समय से उठा रहे थे। सफाई कर्मियों की कमी होने के चलते वार्डों में साफ सफाई व्यवस्था ठप पड़ी हुई है। पार्षदों व लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए हर वार्ड में सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
पार्षद को सौंपी जिम्मेवारी
नगर निगम कमिश्नर ने वार्ड के पार्षदों को सफाई कर्मियों की जिम्मेवारी सौंपी है। अगर सफाई कर्मी ड्यूटी से गायब रहता है या फिर सफाई नहीं करता है तो पार्षद इसकी शिकायत कर सकता है। सफाई कर्मियों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए उनका वेतन भी रोका जा सकता है।
स्वच्छ भारत मिशन के तहत किया जा रहा जागरूक
नगर निगम पानीपत स्वच्छता भारत मिशन के तहत भी लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया जा रहा है। निगम द्वारा जन जागरण अभियान के तहत स्कूली बच्चों व शिक्षकों को भी सफाई के प्रति जागरूक कर रहे है। ताकि शहर में चारों तरफ स्वच्छता कायम की जा सके। इस अभियान में कई सामाजिक संस्थाएं भी सहयोग कर रही है।
वार्ड अनुसार सफाई कर्मी
वार्ड संख्या सफाई कर्मी सुपरवाइजर
1 15 1
2 14 1
3 24 1
4 36 2
5 12 1
6 9 1
7 26 1
8 75 2
9 48 1
10 35 1
11 12 1
12 15 1
13 10 1
14 20 2
15 22 1
16 15 1
17 19 1
18 28 1
19 54 1
20 43 2
21 45 1
22 22 1
23 20 1
24 31 1
पार्षद सफाई कर्मियों को लेकर लगातार मांग करते रहते हैं। इसको लेकर हर बार दिक्कत रहती थी। अधिकारियों को वार्ड वाइज सफाई कर्मी लगाने की सलाह दी थी। जिस पर कदम उठाए गए हैं। अब पार्षदों को किसी तरह की शिकायत सफाई कर्मियों को लेकर नहीं रहेगी।
सुरेश वर्मा, मेयर नगर निगम पानीपत।
शहर के प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था दुरुस्त को लेकर कारगर कदम उठाए जा रहे है। हर वार्ड में सफाई कर्मी की डयूटी लगा दी गई है। उन पर सुपरवाइजर भी रहेंगे। जो रोजाना सफाई कर्मियों व उनके काम की रिपोर्ट देंगे। अगर सफाई कर्मी ड्यूटी में लापरवाही बरतते है तो उन पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
वीना हुड्डा, कमिश्नर नगर निगम, पानीपत।