फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat Cyber

Panipat News: पानीपत साइबर सेल ने लौटाए 55 गुम मोबाइल फोन, खिले चेहरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Panipat Cyber
संजीव निवासी विकास नगर। संवाद
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। साइबर सेल पुलिस टीम ने लोगों के गुम हुए 55 मोबाइल फोन तलाश कर वापस किए। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरे खिल गए। जिनके मोबाइल फोन मिले उनका कहना है कि वह तो मोबाइल मिलने की उम्मीद ही छोड़ चुके थे, लेकिन अचानक से पुलिस का फोन आया कि अपना मोबाइल फोन ले जाओ। पुलिस अब तक अभियान चलाकर 152 मोबाइल फोन की तलाश कर वापस कर चुकी है।
डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने बताया कि साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन तलाश करने के लिए अभियान चला रखा है। जो मोबाइल फोन गुम हो जाते हैं उनकी शिकायत मिलने पर तुरंत ही पुलिस तलाश में जुट जाती है। पुलिस ने अलग-अलग कंपनियों के 55 गुम हुए मोबाइल बरामद किए। इनमें 7 हजार से लेकर 1.33 लाख रुपये तक कीमत के मोबाइल फोन शामिल हैं। इनमें कई मोबाइल ऐसे भी थे, जो 2 से 3 साल पहले गुम हुए थे और उनके मालिक उन्हें वापस मिलने की उम्मीद तक छोड़ चुके थे।
विज्ञापन

डीएसपी ने बताया कि इससे पहले टीम ने जुलाई में 12 लाख रुपये कीमत के 50 तथा जून में 11 लाख रुपये से अधिक कीमत के 47 गुम मोबाइल फोन ट्रेस कर उनके मालिकों को सौंपे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआईआर ऑनलाइन पोर्टल पर करें शिकायत
डीएसपी मुख्यालय विकास कुमार ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाता है तो तुरंत शिकायत करें। पीड़ित इसकी शिकायत सीआईआर पोर्टल पर या साइबर सेल में करा सकते हैं। समय पर शिकायत मिलने से पुलिस को मोबाइल फोन ट्रेस करने में मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि गुम हुआ मोबाइल किसी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति के हाथ लगने पर उसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है।

मैं सब्जी बेचने का काम करता हूं, छह माह पहले सनौली रोड पर मेरा फोन गुम हो गया था। मैंने इसकी शिकायत की थी। लेकिन उन्हें अब फोन वापस मिलने की उम्मीद कम ही थी। तीन दिन पहले फोन आया कि फोन मिल गया है, मंगलवार को लेने के लिए आ जाना। फोन वापस मिल गया है, लेकिन नंबर और जरूरी रिकॉर्ड डिलीट हो गया है।

-कंवरपाल, निवासी कुटानी रोड।

मैं मजदूरी करता हूं, मैंने मोबाइल फोन खरीदा था। करीब 15 दिन पहले मेरा फोन गुम हो गया था। सोमवार को उनके पास फोन आया कि उनका फोन मिल गया है वह मंगलवार को अपना फोन वापस ले सकेंगे। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए फोन बरामद कर दे दिया। जिससे मैं आर्थिक नुकसान से बच गया।
-संजीव, निवासी विकास नगर।

संजीव निवासी विकास नगर। संवाद

संजीव निवासी विकास नगर। संवाद

संजीव निवासी विकास नगर। संवाद

संजीव निवासी विकास नगर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed