फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat crime,panipat news

दस वर्षों से फरार चल रहा हत्यारोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
panipat crime,panipat news
समालखा (पानीपत)। नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में 10 वर्षों से फरार चल रहे पांच हजार रुपये के इनामी आरोपी जहांगीर उर्फ जावेद निवासी उतर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल को सीआईए-टू पुलिस टीम बंगाल से गिरफ्तार करके लाई है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि जनवरी 2011 में पश्चिम बंगाल निवासी एक महिला ने शिकायत की थी कि वह करीब आठ वर्ष से झट्टीपुर में स्थित हैंडलूम फैक्टरी में बने क्वार्टर में परिवार सहित रह रही है। फैक्टरी में जहांगीर उर्फ जावेद भी काम करता था। जावेद काफी समय से उसकी नाबालिग बेटी से शादी करने का उनके ऊपर दबाव बना रहा था। 10 वर्ष पहले 14 जनवरी को वह और उसका पति फैक्टरी में काम करने के लिए चले गए तो पीछे से जहांगीर ने उसकी बेटी के साथ मारपीट कर गला दबाकर हत्या कर दी और शव को पास में बने शौचालय में डालकर बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गया था।
विज्ञापन

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही थी। सीआईए-टू पुलिस टीम को उसे पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल हुई। प्रारंभिक पूछताछ में जहांगीर ने वारदात कबूल ली है। उसने बताया कि वह नाबालिग से शादी करना चाहता था। नाबालिग और उसके परिजनों के इंकार करने पर चुन्नी से गला घोटकर लड़की की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed