फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat crime,panipat news

दो भाइयों को आठ ने घसीट-घसीटकर पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
panipat crime,panipat news
पानीपत। जगजीवन राम कॉलोनी में घर में बैठकर ताश खेल रहे दो भाइयों पर पांच नामजद समेत आठ हमलावरों ने डंडों से हमला कर दिया। हमलावर दोनों भाइयों को घसीटते हुए घर से बाहर लेकर आए और गली में सबके सामने उन्हें मारापीटा। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। किशनपुरा चौकी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जगजीवन राम कॉलोनी निवासी रामचंद्र ने बताया कि रविवार की रात को वह अपने भाई मुकेश के घर पर ताश खेल रहा था। इसी बीच राहुल तिवारी, चंचल, संजू, रवि, सलमान और तीन अन्य युवक आए। उन्होंने आते ही हमारे साथ मारपीट शुरू कर दी। फिर गली में कॉलोनी निवासियों के सामने भी घसीट-घसीटकर पीटा। वहां स्थानीय लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामान्य अस्पताल पहुंचाया। वहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ किशनपुरा चौकी पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed