{"_id":"582dff534f1c1b7c22900871","slug":"panipat-bhaniram-mangla-preparation-panipat","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोसेवा आयोग के चेयरमैन ने गो अभ्यारण को लेकर किया मंथन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोसेवा आयोग के चेयरमैन ने गो अभ्यारण को लेकर किया मंथन
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
Updated Fri, 18 Nov 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
गोसेवा आयोग के चेयरमैन ने गो अभ्यारण को लेकर किया मंथन
- फोटो : पानीपत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा गो सेवा आयोग के अध्यक्ष भानीराम मंगला ने नैन गांव में बनने वाले गो अभ्यारण को लेकर जिला के प्रशासनिक व विभिन्न विभागों के अधिकारियों व गो रक्षकों के साथ मंथन किया और कई पहलुओं पर बारीकी से बातचीत की। जिला प्रशासन ने प्रशासनिक मंजूरी मिलते ही काम युद्धस्तर पर शुरू करने का दावा किया। अध्यक्ष मंगला ने पानीपत के नैन गांव में बनने वाले गो अभ्यारण को प्रदेश का आदर्श गो अभ्यारण बनाने की बात कही। गोरक्षकों ने गो अभ्यारण बनाने के साथ गोवंश को बचाए रखने की भी मांग की।
हरियाणा गो सेवा आयोग के अध्यक्ष भानीराम मंगला वीरवार को पानीपत में थे और सरकारी विश्राम गृह में आयोग के सदस्यों, प्रशासनिक व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में नैन गांव में बनने वाले गो अभ्यारण पर विस्तार से चर्चा की। अध्यक्ष भानीराम मंगला ने कहा कि सरकार गोवंश की रक्षा को लेकर वचनबद्ध है और इसको लेकर पूरे प्रयास भी किए जा रहे हैं। सरकार द्वारा काऊ प्रोटेक्शन टास्क फोर्स का गठन किया गया है और अब गो तस्करी के मामलों पर सख्ती के साथ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट कहा कि कई जगह गो रक्षकों के बीच में आपराधिक किस्म के लोग घुस आए हैं।
इसको लेकर हर जिला से बॉडी की सूची मांगी गई है। इसके बाद गोवंश की तस्करी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक में नैन गांव में बीस एकड़ जमीन में बनने वाले गो अभ्यारण पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पांच गो अभ्यारण बनाए जाने हैं। जिनमें से पानीपत एक है। उन्होंने कहा कि गो अभ्यारण बनने के बाद गो शालाओं की भीड़ कुछ कम होगी और यहां पर गोवंश को बेहतर सुविधा व चिकित्सा दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गो अभ्यारण की प्रशासनिक मंजूरी इस सप्ताह या अगले सप्ताह हो जाएगी। इसके गो अभ्यारण का कार्य तेजी से शुरू कर दिया जाएगा। इससे पहले पूरे कार्य को सिरे चढ़ाने के लिए पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। आयोग के सचिव डॉ. ओपी छिक्कारा ने कहा कि प्रदेश गाय को सबसे अधिक संरक्षण प्राप्त है। गाय का दूध व घी खाने में अधिक स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को बीमारियों से भी बचाए रखता है।
उन्होंने कहा कि गो अभ्यारण को लेकर एक करोड़ रुपये की घोषणा की गई है। इसको लेकर 50 लाख की पहली किश्त जारी की जा चुकी है। इसकी चारदीवारी व प्राथमिक सुविधा समय पर पूरी हो जानी चाहिए। पशुपालन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. वाईडी त्यागी ने गोअभ्यारण की पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत की। एडीसी राजीव मेहता ने गो अभ्यारण का कार्य जल्द ही शुरू कराने और पूरे प्रदेश का मॉडल गो अभ्यारण बनाने का दावा किया।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश सचिव सत्यवान शेरा, गोरक्षा दल के प्रदेशाध्यक्ष आचार्य आजाद सिंह आर्य, हरिओम तायल, जोगिंद्र आर्य, कुलबीर खर्ब, जिला पार्षद संदीप, नैन ग्राम पंचायत सरपंच विक्रम सिंह, पूर्व सरपंच रामपाल, राजेश भाटिया, डीडीपीओ रूपेंद्र मलिक, बीडीपीओ जितेंद्र शर्मा, स्वर्ण कुमार गर्ग व वीएस माणिक पंवार मौजूद रहे।
गो रक्षकों ने गो तस्करी पर जताई चिंता
गो रक्षकों ने बैठक में गो अभ्यारण से पहले गो तस्करी को रोकने पर जोर दिया। गो रक्षक दल के अध्यक्ष आजाद सिंह आर्य ने कहा कि तस्कर बेखौफ हो गए हैं। सरेआम गो तस्करी की जा रही है। एडीसी ने इस तरह का कोई मामला न होने की बात कही तो आजाद सिंह आर्य ने कहा कि अधिकारी शाम को घरों में जाकर सो जाते हैं, वे रात को सड़कों पर आएं तो उनको जवाब मिल जाएगा। उन्होंने कहा कि तस्कर किसी की जान लेने से भी नहीं डरते और हथियार लेकर घूमते हैं।